लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा युवती सहित तीन गिरफ्तार: शादी के नाम पर सवा लाख रुपए लेकर कोर्ट में नोटरी कराने के बाद हो गए थे रफूचक्कर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजी रोड पुलिस ने शादी का सपना दिखाकर युवक से सवा लाख रुपए ऐंठने वाली युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा किया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में कथित पंडित की तलाश जारी है।
फरियादी सुनील पिता ईश्वर नान वरोदिया (28) निवासी खेड़ा गोशाला, सागौर (धार) के मुताबिक उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी बीच उसकी पहचान अजय जोशी नामक व्यक्ति से हुई, जिसने लड़की दिखाकर जल्द शादी कराने का भरोसा दिलाया। अजय ने उसे इंदौर बुलाया और कोर्ट में विवाह कराने की बात कही।
तय हुई बातचीत के तहत पीड़ित को जिला कोर्ट ले जाकर नोटरी करवाई गई और अलग-अलग बहानों से करीब सवा लाख रुपए ले लिए गए। नोटरी के कुछ ही देर बाद सभी आरोपी रकम लेकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए।
पीड़ित ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो उनके मोबाइल फोन बंद मिले। ठगी का अहसास होते ही सुनील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विजयसिंह सिसोदिया ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 613(5) के तहत केस दर्ज किया गया।
मामले में रवि पिता वीरसिंहजी (32) निवासी सुंदर नगर (कुशवाह नगर), सपना पिता नेतराम अहिरवार (25) निवासी जय भवानी नगर, बाणगंगा और राजेश गौड़ (50) निवासी हवाबंगला मल्टी, द्वारकापुरी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कथित पंडित अजय जोशी की तलाश की जा रही है।
पुलिस को शंका है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जिसने पहले भी इसी तरह ठगी की हो। पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपी अजय जोशी की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!