ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन: सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ी; वॉटर कैनन चलानी पड़ी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सीनियर आईएएस अधिकारी द्वारा दिए गए बयान को लेकर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ब्राह्मण समाज ने अधिकारी की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी की मांग करते हुए रविवार को राजधानी में एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया।
सीएम हाउस की ओर कूच किया
प्रदर्शनकारी सुबह रोशनपुरा चौराहे पर एकजुट हुए और सीएम हाउस की ओर कूच किया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई।
पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की पहली घेराबंदी को तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। स्थिति को बेकाबू होते देख, पुलिस को आखिरकार वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे कई बुजुर्गों और महिलाओं को चोटें आईं।
उन्हें मौके पर ही मेडिकल सहायता दी गई। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर रातीबड़ ले जाकर शांति व्यवस्था बहाल की।
बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा
ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई का मामला प्रशासनिक उलझनों में फंसता दिख रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र को बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन प्रशासनिक जानकारों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा भेजा गया यह प्रस्ताव अधूरा और अस्पष्ट है।
प्रस्ताव में यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि सरकार अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करना चाहती है या केवल उनका पदोन्नति रद्द करना चाहती है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजे गए इस अस्पष्टता भरे प्रस्ताव के कारण केंद्र सरकार इसे वापस भी भेज सकती है।
जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव फरहीन खान के हस्ताक्षर से 12 दिसंबर को यह प्रस्ताव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजा गया था। इसमें संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है, लेकिन कार्रवाई के ठोस कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताए गए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!