अनिका का जीवन बचाने बोहरा समाज आगे आया, दिए 53 हजार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही 3 साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए कल एक महत्वपूर्ण पहल हुई। बोहरा समाज के आमील ने इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे और बालिका की मां सरिता शर्मा को बुलवाया और समाज की ओर से 53 हजार का चेक प्रदान किया। सिख समाज के अलावा ईसाई समाज की ओर से भी बेबी अनिका के लिए मदद की पेशकश की जा रही है।
अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी से पीडि़त है। ये बीमारी लाखों बच्चों में से किसी एक को होती है। दुनियाभर में 17 बच्चे इससे पीडि़त हैं। अनिका का उपचार एक अमेरिकी इंजेक्शन से होगा जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए हैं। इस राशि को जुटाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अनीश पांडे के संयोजन में विराट अभियान चल रहा है जिसमें इंदौर ही नहीं, प्रदेश के कई शहरों से लोग जुड़ गए हैं और अनिका के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए मदद कर रहे हैं।
बेबी अनिका की मोहक मुस्कान और बालसुलभ अदाओं से प्रेरित होकर लोग स्वत: आगे आकर मदद की राशि दे रहे हैं। पांडे ने बताया कि कल बोहरा समाज के आमिल शब्बीर भाई साहब हुस्सामी से सैफी नगर मस्जिद में समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता मजहर हुसैन सेठजीवाला के साथ मुलाकात हुई।
आमिल साहब ने बच्ची के सिर पर हाथ फेरा, दुलारा और उसके दुख में सहभागी बनते हुए 53 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। बेबी की मां सरिता शर्मा भी मौजूद थे जो भावावेश में अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने उनके पैर छूने चाहे लेकिन आमील साहब ने उसके सिर पर हाथ फेरकर बच्ची के दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।
यही नहीं, उन्होंने ये भी भरोसा दिया कि वे एक आवेदन बनाकर दें जो वे समाज के धर्मगुरु मौला मुफद्दल सैफुद्दीन को भेजेंगे और मदद दिलवाने की कोशिश करेंगे। उनके द्वारा दिया गया ये भरोसा इस संकट की घड़ी में बहुत बड़ा संबल बन गया। पांडे ने बताया कि गुरुसिंघ सभा से मदद दिलवाने के लिए समाजसेवी बॉबी छाबड़ा ने भी पहल की है।
आवेदन को कमेटी के अध्यक्ष मोनू भाटिया तक पहुंचाया गया है। ईसाई समाज के पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई है। वहां से भी यथासंभव मदद का भरोसा मिला है। कुछ और समाज के लोगों ने भी मदद की पेशकश की है। उनसे संपर्क स्थापित कर मदद प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।
एआरटीओ अर्चना मिश्रा भी हुई साथ
एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने भी बेबी अनिका के इलाज में मदद का भरोसा दिया है। पांडे ने बताया कि जब वे उनसे मिले तो उन्होंने बताया कि उनके किसी परिचित के यहां भी ऐसा ही एक बच्चा है जो ऐसी ही गंभीर बीमारी से पीडि़त है। वे अनिका के लिए राशि एकत्र कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि वे आरटीओ के सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों से मुलाकात कर बेबी के लिए मदद की राशि जुटा रही हैं और एकमुश्त राशि जल्दी ही सौंपेंगी। उनके प्रयासों से इस अभियान को बड़ा बल मिला है।
सराफा व्यापारियों ने दी दिल खोलकर मदद
बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए सराफा व्यापारियों ने कल दिल खोलकर मदद की। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी के साथ टीम अनिका के सदस्य सराफा क्षेत्र में हर दुकान पर गए और उन्हें बच्ची के विषय में जानकारी दी। व्यापारियों ने खुद आगे आकर मदद की।
व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य भी साथ थे। इससे पूर्व कल सुबह टीम अनिका के सदस्य चोइथराम सब्जी-फल मंडी पहुंचे जहां व्यापारियों से लेकर आने वाले ग्राहकों, हम्मालों और अन्य लोगों ने भी बेबी अनिका के दर्द में सहभागी बनते हुए मदद की। यहां सोनू कौतूल, किशोर भाई, मनोहर धवन, बहादुर भाई आदि अपने साथियों के साथ टीम अनिका की मदद के लिए मौजूद थे।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!