लापता मां-बेटे का शव मिला: 4 बच्चों के साथ घर से निकली थी; दो बच्चे सुरक्षित मिले
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अचानक लापता हुई महिला और उसके चार बच्चों से जुड़े मामले में दुखद मोड़ सामने आया है। खोजबीन के पाँचवें दिन, खंडवा जिले के मोरटक्का क्षेत्र में नर्मदा नदी से महिला और उसके 6 साल के बेटे का शव बरामद किया गया है।
इससे पहले, इसी नदी से 6 माह के मासूम बच्चे का शव भी मिल चुका था। बता दें कि खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी से लापता हुई थी।
अब तक 3 शव बरामद, दो बच्चे सुरक्षित
यह घटना तब सामने आई जब प्रियंका चौरसिया (40) अपने चार बच्चों आर्यन (6), हिमांशी (2.5), प्रियांश (5), और चीकू (6 माह) के साथ 11 दिसंबर को अचानक घर से चली गईं।
सोमवार को 6 माह के बच्चे 'चीकू' का शव नर्मदा नदी से क्षत-विक्षत हालत में मिला था, जिसकी शिनाख्त पिता सुंदरलाल ने की। मंगलवार को पुलिस को निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास प्रियंका और आर्यन (6) के शव मिले।
रविवार को राहगीरों की मदद से आर्यन और हिमांशी को मोरटक्का ब्रिज के पास सुरक्षित पाया गया था, जिन्हें परिवार को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार, सभी शव अलग-अलग जगहों (लगभग 2 किलोमीटर के फासले पर) पर मिले हैं।
पति ने बताई मानसिक स्थिति खराब
मोरटक्का चौकी प्रभारी लखनलाल डाबर ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में कई तथ्य सामने आए है। वहीं मृतक महिला के पति सुंदरलाल, जो फल का ठेला लगाते हैं, ने पुलिस को बताया कि प्रियंका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उनका आपस में कोई विवाद नहीं हुआ था।
बच्चों का बयान
जिन दो बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, उन्होंने बताया कि माँ लघुशंका (Toilet) का कहकर प्रियांश और चीकू को अपने साथ ले गई थीं और उन्हें वहीं खड़े रहने को कहा था।
पुलिस यह आशंका जता रही है कि मानसिक तनाव के चलते प्रियंका ने प्रियांश और चीकू के साथ नदी में छलांग लगाई होगी। उन्हें मोरटक्का स्थित एक होटल में खाना खाते हुए भी देखा गया था।
पुलिस की कार्रवाई
मोरटक्का चौकी पुलिस ने मामला दर्ज (मर्ग कायम) कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!