रंजिश में फिर खून-खराबा: सब्जी व्यवसायी का रॉड से सिर फोड़ा; बेखौफ बदमाश 10 दिन में दूसरी बार हमला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा पुलिस की लापरवाही के चलते गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। एक बदमाश ने खुलेआम उत्पात मचाते हुए रॉड से सब्जी व्यवसायी के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर फिर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने एक साथी के साथ मिलकर फरियादी पर 13 दिसंबर को भी हमला किया था। पुलिस ने दोनों ही मामलों में साधारण धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पर जमकर मेहरबानी दिखाई। इसी का नतीजा है कि बदमाश बार-बार फरियादी को टारगेट कर हमले कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक भागीरथपुरा निवासी राकेश पिता गोपाल बरोनिया ने अपने बेटे गुलशन बरोनिया के साथ थाने पहुंचकर घर के सामने रहने वाले हमलावर आरोपी आशीष उर्फ भरत पिता सतीश जिजोतिया (25) निवासी भागीरथपुरा, कोरी समाज धर्मशाला पर दूसरी बार केस दर्ज कराया है।
फरियादी ने बताया कि वह सब्जी बेचता है। 16 दिसंबर की रात करीब 10 बजे पुराने विवाद को लेकर आरोपी आशीष उसके पास आया और गालियां देने लगा। जब उसे गाली-गलौज करने से मना किया तो रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए कहा आज तो बच गया, दोबारा मिला तो जान से खत्म कर दूंगा।
पहले भी की थी शिकायत
चीख-पुकार सुनकर उसका बेटा गुलशन और पत्नी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। फरियादी राकेश के अनुसार आरोपी आशीष उर्फ भरत जिजोतिया ने 13 दिसंबर की रात भी रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लात-घूसों से पीटा था।
आरोपियों ने जमीन पर पटककर छाती पर लात ही लात मारी थी। तब भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में केस दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है इस बार बदमाश के खिलाफ कड़ी करवाई की तैयारी है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!