खबर
टॉप न्यूज

भाजपा सांसद का सट्टेबाज शहजादा: शंकर लालवानी के बेटे की ‘ करतूत’

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 नवंबर 2025, 12:53 pm
शेयर करें:
भाजपा सांसद का सट्टेबाज शहजादा

3 साल पहले 14 लाख लोन लेकर ऑनलाइन सट्टे में हारा किस्तें चूकीं तो सियासी रसूख से ऊपर उठकर बैंक ने ठोका नोटिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की पॉश कॉलोनियों में अक्सर अपनी महंगी कारों और नाइट लाइफ के लिए सुर्खियों में रहने वाला भाजपा सांसद शंकर लालवानी का बेटा मीत, सट्टेबाजी में ऐसा उलझा कि मामला सीधे 14 लाख की बैंक उधारी और फ्रॉड तक पहुंच गया। देश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पिता के रसूख और अपने खुराफाती दिमाग को मिलाकर उसने बैंक को ठगने की कोशिश की, लेकिन जब किस्तें बंद हुईं तो बैंकवालों ने भी सियासी चमक-दमक से ऊपर उठकर कानूनी हथौड़ा चलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मीत लालवानी के नाम से नोटिस जारी कर दिया गया है।

मीत अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहता है। कभी पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए रातभर पार्टी करने पर तो कभी नशे में धुत होकर विवाद करने को लेकर। पिता शंकर लालवानी भी कुछ कम नहीं। वे साल में दो बार जन्मदिन मनाते हैं... क्यों? इसका जवाब उनके पास नहीं है। अब बेटा मीत बैंक से फ्रॉड करने के आरोप में घिरा है।

6 लाख का लोन चुकाने के बाद लिए 14 लाख: मीत ने 2019 में 6 लाख रुपए का लोन लिया था, जिसकी किस्तें बराबर भरी। इसके बाद 2022 में क्रेडिट कार्ड पर 14 लाख रुपए लोन लिया, जिसकी 2024 में किस्तें भरना बंद कर दीं। बैंक द्वारा उससे संपर्क करने के लिए कई बार कॉल किए गए, पत्र-व्यवहार भी किया, लेकिन पिता के रसूख के नशे में चूर मीत ने कोई तवज्जो नहीं दी। बैंक प्रबंधन का दावा है कि मीत के बैंक स्टेटमेंट से पता चलता है कि वह उक्त रुपए ऑनलाइन गेमिंग (सट्टे) में हार गया है। वह पोकर, एक्को और ब्लू बर्ड ऑनलाइन सट्टा खेलता है। ज्यादातर पैसा इसी में खर्च हुआ।

मैंने कोई लोन नहीं लिया: मीत
इधर, मामले में कल मीत लालवानी का बयान भी आया। उसने कहा कि मैंने कभी एचडीएफसी से न तो होम लोन, न बिजनेस लोन लिया। क्रेडिट कार्ड को बंद कराए काफी समय हो चुका है। न मुझे कोई नोटिस मिला, न कोई अन्य सूचना। मंै इस मामले में बैंक पर कानूनी कार्रवाई करूंगा। जो जानकारी फैलाई जा रही वह पूर्ण सत्य नहीं है। क्रेडिट कार्ड से लोन की बात झूठी है। मेरा आईसीआईसीआई बैंक से लोन है, जिसकी किस्तें बराबर भर रहा हूं।

…अब होगी कानूनी कार्रवाई
जब लोन चुकाने को लेकर फोन और पत्र से काम नहीं चला तो बैंक की कलेक्शन टीम के मैनेजर हर्षवर्धन एस. रावत साथियों के साथ मीत के घर 3, मनीषपुरी साकेत पहुंचे, जहां से गार्ड यह कहकर लौटा देते हैं कि भैया नहीं हैं। बैंक मैनेजर और टीम के सदस्य सांसद लालवानी से भी मिले।

उन्होंने आश्वस्त किया था कि मीत से बात करेंगे और आपका पैसा दिलवा देंगे। अब वे भी नहीं मिलते हैं। रावत के मुताबिक लोन की राशि वसूलने के लिए अब बैंक द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मीत के नाम बैंक से नोटिस जारी
एचडीएफसी बैंक का काम कॉन्सेप्ट लॉ एसोसिएट फर्म देखती है। फर्म ने मीत को नोटिस भेजा, जिसमें कहा है कि वह कलेक्शन मैनेजर रावत से उनके मोबाइल (094997-11467) पर बात कर सुबह 10 से 5 बजे के बीच मिलें और बैंक का पैसा जमा करें। इस नोटिस का भी मीत ने कोई जवाब नहीं दिया।

पांच साल की सजा और जुर्माना
बैंक के वकील संतोष शर्मा एवं वरिष्ठ अभिभाषक सूरज उपाध्याय ने बताया अगर मीत ने पैसा जमा नहीं किया तो उसे धारा 316 (2) और धारा 318 (4) बीएनएस के तहत 5 साल की सजा और 25 हजार रुपए तक जुर्माना हो सकता है। उस पर आपराधिक विश्वासघात करने के लिए ये धारा लगेगी।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 11 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 12 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 12 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 12 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 12 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 12 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!