बड़ी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: अनूप नगर की ‘मिष्ठी’ से नशीला पदार्थ बरामद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
शहर में ड्रग्स नेटवर्क पर चल रही कार्रवाई के बीच क्राइम ब्रांच ने एक महिला ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला मेघा उर्फ मिष्ठी (25) पिता सुनील, निवासी अनूप नगर को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मिष्ठी के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिला है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि अनूप नगर क्षेत्र में मिष्ठी नाम की महिला नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रही है। देर रात टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। उसके बैग और ठिकाने की तलाशी में काफी मात्रा में संदिग्ध पाउडर और कैप्सूल बरामद हुए।
जांच में प्राथमिक रूप से सामने आया है कि मिष्ठी शहर में युवा ग्राहकों को टारगेट कर नशा सप्लाई करती थी। क्राइम ब्रांच को संदेह है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ी है और शहर में लगातार हो रही एमडी, कोकीन, ड्रग्स की डील में उसकी भूमिका रही है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच टीम उसे करीब रात 12 बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसके मेडिकल परीक्षण के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई और उसे पुलिस की निगरानी में रखा गया।
गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब मिष्ठी से पूछताछ कर यह पता लगाने में लगी है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाती थी। किन लोगों को सप्लाई करती थी,क्या उसके साथ और भी लोग जुड़े हैं। क्राइम ब्रांच ने बरामद मादक पदार्थ को एफएसएल जांच के लिए भेजा है। मिष्ठी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी से अनूप नगर और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में शहर में सक्रिय एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की भी संभावना है।
संबंधित समाचार

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!