भरत का त्याग दुनिया का सर्वश्रेष्ठ आदर्श, पं. त्रिवेदी: बजरंग नगर के पशुपति नाथ मंदिर में रामकथा का आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वर्तमान में लोगों को भरत के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। इससे परिवार में भाइयों के बीच परस्पर पर स्नेह और भाईचारा अटूट बनता है। यह बात कांटाफोड़ शिव मंदिर के भागवताचार्य संजय कृष्ण त्रिवेदी ने बजरंग नगर के पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित रामकथा में राम भरत मिलाप प्रसंग का वर्णन करते हुए कही।
उन्होंने भरत के त्याग को विश्व का सर्वश्रेष्ठ आदर्श बताते हुए कहा कि श्रीराम के वनवास जाने की जानकारी होने पर ननिहाल से लौटे भरत ने अवध का राजसिंहासन स्वीकार नहीं किया। राम-जानकी और लक्ष्मण से मिलने के लिए भरत व्याकुल हो उठे।
भरत रोते हुए राम के चरणों में गिर जाते हैं। प्रभु श्रीराम भरत व छोटे भाई शत्रुघ्न को ह्रदय से लगा लेते हैं। माता-पिता व अयोध्या का हाल पूछते हैं। भरत के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए श्रीराम वनवास की अवधि को पूरा कर अयोध्या लौटने का वचन देते हैं। भागवताचार्य द्वारा श्रीराम व भरत मिलाप के प्रसंग का वर्णन किया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
विधायक और सभापति पहुंचे: बजरंग नगर पशुपति नाथ मंदिर समिति के राजेश गावड़े और प्रफुल्ल गावड़े ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित रामकथा में विधायक रमेश मेंदोला शामिल हुए। इस मौके पर विधायक मेंदोला ने भागवताचार्य पंडित संजय कृष्ण त्रिवेदी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके अलावा नगर निगम वार्ड 27 के पार्षद व निगम सभापति मुन्नालाल यादव भी रामकथा का श्रवण करने पहुंचे। इस मौके पर सभापति ने व्यासपीठ की आरती उतारी और भागवताचार्य त्रिवेदी से आशीर्वाद लिया।
प्रसादी का वितरण किया: आयोजन समिति के राजेश गावड़े और प्रफुल्ल गावड़े ने बताया कि रामकथा हर दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हो रही है। कथा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि रामकथा श्रवण करने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!