खबर
टॉप न्यूज

गुंडों के आगे भंवरकुआं पुलिस की सख्ती फुस्स: छोटे-मोटे गुंडों के हाथ-पैर तोड़कर जुलूस निकालने वाली पुलिस का दोहरा चेहरा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

31 दिसंबर 2025, 3:27 pm
शेयर करें:
गुंडों के आगे भंवरकुआं पुलिस की सख्ती फुस्स

जुलूस निकालना तो दूर दो को गुपचुप गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

पीएससी छात्र को सरेआम घसीट-घसीटकर डंडों से बेरहमी से पीटने के आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर गुंडे-बदमाशों के जुलुस निकालकर खौफ पैदा करने वाली भंवरकुआं पुलिस रसूखदार गुंडों पर मेहरबान नजर आ रही हैं। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने पीएससी छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, उसके साथियों पर भी फिल्मी अंदाज़ में कहर बरपाया।

पहले फ्लैट में घुसकर बेरहमी से पिटाई की, मन नहीं भरने पर उसे साथियों समेत सड़क पर घसीटकर लाए और लाठी-डंडों से इस कदर पीटा गया कि मौके पर मौजूद लोग यह देख दहशत में कहने लगे, बदमाश आज इस युवक की हत्या कर देंगे।

बदमाश बेखौफ होकर सरेआम उत्पात मचाते रहे, लेकिन हथियारों से लैस हमलावरों के डर से कोई भी छात्र को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस की भूमिका कठघरे में है। न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई, न बदमाशों के खिलाफ सख़्त एक्शन नजर आया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भले ही आठ आरोपियों पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया हो, लेकिन अब तक न गिरफ्तारी, न जुलूस और न ही वह सख़्ती, जो आमतौर पर ऐसे मामलों में देखने को मिलती है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी अनीस हार्डिया का संबंध भाजपा नेता से बताया जा रहा है जबकि अन्य हमलावरों के भी सत्ताधारी दल से जुड़े होने की चर्चा है। भाजपा कनेक्शन के आगे भवरकुआं पुलिस बेबस हैं!

भोलाराम उस्ताद मार्ग पर है ठिया
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ छात्र निखिल पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी अनीस हार्डिया, आयुष मौर्य, सोनू और पूरी गैंग ने भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ठिया बना रखा है। यहां आए दिन छात्रों से मारपीट और युवतियों से छेड़छाड करते हैं। बाहर से पढ़ने आए बच्चों को प्रभाव दिखाकर वसूली तक होती हैं।

चर्चा है थाने के ख़ुफ़िया पुलिसकर्मियों के मुंह लगे हैं। घटना होने पर पीड़ित थाने पहुंचकर शिकायत करता हैं तो ये पुलिसवाले ही पीड़ित को चलता कर देते हैं। फिलहाल यह मामला वरिष्ठ अधिकारीयों तक पहुंचा हैं। भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव का कहना है मोहित मौर्य और परविंदर जाट को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

एक आरोपी का नाम ही गलत
पुलिस ने फरियादी निखिल पिता अनिलकुमार रघुवंशी निवासी रुद्र रेसीडेंसी (मूल निवासी गुना) की शिकायत पर अनीस हार्डिया, सोनू हार्डिया, आयुष मौर्य, मोहित मौर्य, हर्ष बन्ना, परविंदर जाट, मोहित शर्मा और पिंटू पटेल के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस की लापरवाही यह रही एफआईआर में अनीस हार्डिया का नाम अनीस पटेल दर्ज कर दिया गया, जिसे जांच के दौरान सही करने की बात कही जा रही है।

निखिल रघुवंशी के मुताबिक 25 दिसंबर की रात करीब 11 बजे चचेरा भाई अक्षय रघुवंशी कार से उसके रूम आ रहा था। सर्वानंद नगर भोलाराम उस्ताद मार्ग के पास उसकी कार आयुष मौर्य की स्कूटी से हल्की टच हो गई। इसी बात पर आयुष मौर्य भड़क गया और गालियां देते हुए अक्षय पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

जान बचाकर भागे अक्षय ने रूम पहुंचकर पूरी बात बताई, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। कुछ देर बाद आयुष मौर्य साथी मोहित मौर्य और सोनू हार्डिया के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर मल्टी में घुस आया। टक्कर की बात को लेकर गालियां दी। मोहित शर्मा, अनीस हार्डिया और हर्ष बन्ना भी हथियारों के साथ पहुंच गए।

हालात और बिगड़े तो परविंदर जाट और चिंटू पटेल भी मल्टी में घुस आए और अक्षय को बाहर निकालो कहते हुए रूम में धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से हमला कर अक्षय को घसीटते हुए बाहर निकाला और दौड़ा-दौड़ाकर बपीटा।

इस हमले में फरियादी निखिल बीच-बचाव में गंभीर रूप से घायल हो गया। निखिल को बचाने आए उसके चचेरे भाई नितेश रघुवंशी और दोस्त अनिकेत भदौरिया, सौरभ शुक्ला के साथ भी मारपीट की गई।

बर्बर मारपीट का वीडियो खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा हैं, जिसमें अपराधियों की करतूत और एक छात्र से हो रही बुरी तरह पिटाई साफ दिख रही हैं। बताते हैं घटना का वीडियो पुलिस के पास पहुंचते ही मामला दबा दिया गया था।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 5 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 5 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 5 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 6 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 6 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 6 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 6 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 6 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 6 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 6 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 6 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 6 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 7 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 7 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!