भंवरकुआं पुलिस ने ऋषिकेश व जोधपुर से गिरोह को धरदबोचा: 60 लाख की सोना ठगी का खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

443 ग्राम सोना बरामद, वाट्सएप पर रानी हार का सौदा कर दिया था ठगी को अंजाम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं पुलिस ने 60 लाख रुपए की ठगी का खुलासा करते हुए देशभर में घूमने वाले शातिर गिरोह को राजस्थान और उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वाट्सएप चैट के जरिये सोने के 5 रानी हार बनवाने का फर्जी सौदा किया व नकली सोने के टुकड़े थमाकर असली सोना ले उड़े थे। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 443 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है।
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक 17 नवंबर को आसित हाजरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात ने वाट्सएप पर संपर्क कर 5 रानी हार बनाने का ऑर्डर दिया। 15 नवंबर की शाम आरोपी ने दुकान से असली हार ले लिए और बदले में नकली सोने जैसे टुकड़े पकड़ा दिए। बाद में पता चला कि हाई–प्रोफाइल गोल्ड स्कैम हो चुका है।
जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड संजय सोनी, निवासी नागोरी गेट, जोधपुर है। पहला आरोपी संतोष सामई (इंदौर) पहले ही पकड़ा गया, जिसने स्वीकार किया कि उसके हिस्से में एक रानी हार आया था। बाद में पुलिस की तकनीकी लोकेशन टीम ने संजय सोनी और गौरव सोनी को ऋषिकेश में ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।
चौथा नीरज सोनी जोधपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कुछ आभूषण पिघलाकर चेन व अन्य ज्वेलरी बनाई थी। कुछ आभूषण जोधपुर में छिपाकर ऋषिकेश भाग गए थे। लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी।
मामले में पुलिस ने आरोपियों से 3 रानी हार , 50 ग्राम फाइन गोल्ड ,33 ग्राम सोने की चेन, 14 ग्राम की दो अंगूठियां बरामद की है। आरोपियों को पकड़ने में एसआई देवेंद्र मिश्रा,धर्मवीर चौहान, आरक्षक विनीत, शैलेन्द्र, रविकांत, शिवपाल, कपिल (जूनी इंदौर) और साइबर सेल के आरक्षक गौरव परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!