भागीरथपुरा दूषित जल त्रासदी लापरवाही नहीं: सत्ता द्वारा प्रायोजित हत्या; कांग्रेस की मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत बोलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से हुई नागरिकों की मौत ने अब एक भीषण राजनीतिक संग्राम का रूप ले लिया है। बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा में कांग्रेस की मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि मासूम नागरिकों की इन मौतों को केवल प्रशासनिक लापरवाही का नाम देकर दबाया नहीं जा सकता, बल्कि यह एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने तर्क दिया कि जब सरकार अपने नागरिकों को जीवन की सबसे बुनियादी जरूरत साफ पानी तक मुहैया कराने में विफल रहती है तो वह शासन करने का नैतिक अधिकार खो देती है।
प्रदेश सरकार को सार्वजनिक रूप से मांगना चाहिए माफी- श्रीनेत ने मांग की है कि प्रदेश सरकार को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए और प्रत्येक मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए।
उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के इस्तीफे की मांग की और चेताया कि यदि सरकार ने जिम्मेदारी तय नहीं की तो जनता इसका जवाब देगी।
ज्वलंत मुद्दों पर सरकार की चुप्पी लोकतंत्र के लिए खतरा
सिर्फ स्थानीय ही नहीं, श्रीनेत ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि अब हमारे तेल आयात का निर्णय भी अमेरिका द्वारा तय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि समझौतों की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति करते हैं और भारतीय नेतृत्व केवल मूकदर्शक बना रहता है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने संसद में विपक्ष की आवाज दबाने और देश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार की चुप्पी को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सवाल पूछने वालों को अपमानित कर रहे
कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि एक तरफ विकसित भारत का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि आजादी के दशकों बाद भी लोग दूषित पानी पीकर जान गंवाने को मजबूर हैं।
सरकार की संवेदनहीनता पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी पीड़ितों को न्याय देने के बजाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सवाल पूछने वालों को अपमानित कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!