खबर
Top News

बेहरम सिस्टम ने लिए होनहार मेडिकल छात्र अंतरिक्ष के प्राण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 फ़रवरी 2026, 7:46 pm
शेयर करें:
बेहरम सिस्टम ने लिए होनहार मेडिकल छात्र अंतरिक्ष के प्राण

मनोहर भंडारी रिटायर्ड प्रोफेसर खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
1997 तक एमबीबीएस का फर्स्ट ईयर डेढ़ वर्ष (18 माह) का होता था और उसमें केवल दो विषय—एनाटॉमी और फिज़ियोलॉजी पढ़ाए जाते थे। यह समयावधि पूर्णतः युक्तिसंगत थी, क्योंकि 12वीं तक का पाठ्यक्रम और एमबीबीएस का पाठ्यक्रम ज़मीन-आसमान का अंतर रखता है। फर्स्ट ईयर के मेडिकल छात्र वस्तुतः नर्सरी के बच्चों की तरह होते हैं नई दुनिया, नई भाषा, जीवन-मृत्यु से जुड़ी शिक्षा।

12वीं तक चार घंटे का स्कूल और एमबीबीएस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का कठोर शैक्षणिक अनुशासन। एकाएक अत्यंत भारी-भरकम पाठ्यक्रम, मोटी-मोटी किताबें, और मानसिक दबाव। सन 1997 के बाद तीसरा विषय बायोकेमिस्ट्री जोड़ दिया गया साथ ही समयावधि 12 माह कर दी गई।

ज्ञान-विस्फोट के कारण तीनों विषयों की पुस्तकों की मोटाई लगभग दोगुनी हो गई, जबकि समय दो-तिहाई ही रह गया। यह शैक्षणिक सुधार नहीं, नीति-निर्धारकों की निर्लज्ज, नासमझ और अमानवीय बेहयाई थी।

यहीं से मेडिकल छात्रों का जीवन लगातार तनावग्रस्त होना शुरू हुआ। मैंने 1998 से ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को लगातार पत्र लिखने आरंभ किए, परंतु वर्षों उत्तर नहीं मिला। मेरा सीधा प्रश्न था—देश के किन चिकित्सा शिक्षाविदों और विचारकों ने फर्स्ट ईयर अवधि घटाने की सिफ़ारिश की थी? उत्तर शून्य रहा।

ईश्वर की कृपा से मैं मप्र के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज में पदस्थ था, जहां सर्वाधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। जब वहां के छात्र भी पढ़ाई के असहनीय बोझ से टूटने लगे, तो अन्य कॉलेजों की स्थिति का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

एयर-कंडीशंड कमरों में बैठी मोटी चमड़ी वाली एमसीआई को मेरे पत्रों से कोई फर्क नहीं पड़ना था। 2008 में अपनी कॉलोनी के राज्य परिवहन से सेवानिवृत्त अधिकारी तथा पशु-श्वान प्रशिक्षण विशेषज्ञ अनिमेष चतुर्वेदी से परिचय हुआ।

उनके घर मेडिकल छात्र आते-जाते रहते थे। जब मैंने उन्हें एमसीआई को लिखे अपने पत्रों के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा मैं लॉ ग्रेजुएट हूं, आपका पत्र ड्राफ्ट करूंगा। उनके द्वारा तैयार पत्र का उत्तर तुरंत आया। एमसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष ने लिखा फर्स्ट ईयर 15 माह करने पर विचार किया जा रहा है।

दुर्भाग्य यह इन मोटी चमड़ी वालों ने ठोस बदलाव नहीं किया। उल्टे, एक पूरा माह तथाकथित फाउंडेशन कोर्स की औपचारिक खानापूर्ति में बर्बाद कर दिया जाता है। नेशनल मेडिकल कमीशन से भी किसी संवेदनशील सुधार की कोई आशा नहीं।

वर्षों से लिख रहा हूं फर्स्ट ईयर में बाबा आदम के ज़माने की प्रैक्टिकल एक्सरसाइज़ेज़ बंद की जाएं, जिनका परीक्षा के बाद पूरे चिकित्सकीय जीवन में कोई उपयोग नहीं रहता। मेरी बात कभी नहीं सुनी गई। अंततः 17 नवंबर 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से डिमांड ऑफ जस्टिस का विधिक नोटिस देना पड़ा।

यदि इन बकवास और अप्रासंगिक एक्सरसाइज़ेज़ को पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया जाए, तो छात्रों को भारी मानसिक राहत मिल सकती है। मेरा स्पष्ट सुझाव है प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एक सक्षम स्टूडेंट्स वेलफेयर कमेटी और समाधान प्रकोष्ठ अनिवार्य रूप से गठित हो, जहां विद्यार्थियों की हर समस्या और शिकायत का समाधान सहानुभूति, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टि से किया जाए।

साथ ही सप्ताह में कम से कम एक बार, एक घंटे, मनोचिकित्सक कॉलेज में ही फर्स्ट ईयर छात्रों के लिए उपलब्ध हो ताकि अंतरिक्ष जैसे होनहार छात्र निराशा, हताशा और आत्मघात जैसे अमानवीय चक्रव्यूह में फंसने से पहले ही बचाए जा सकें। (लेखक सेवानिवृत्त प्राध्यापक एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर)

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 7 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 7 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 7 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 7 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 7 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 7 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 7 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 7 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 8 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 8 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 8 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 8 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 8 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 8 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 8 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 8 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 8 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 8 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!