चलती ई-रिक्शा की बैटरी बम की तरह फटी मां-बेटी आग की लपटों में घिरीं, हालत गंभीर
Khulasa First
संवाददाता

विजय नगर इलाके में मचा हड़कंप, 90% तक झुलसी मां-बेटी बर्न यूनिट में भर्ती
धमाका इतना तेज कि खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठा जब शंकरा आई हॉस्पिटल के बाहर एक चलती ई-रिक्शा की बैटरी अचानक बम की तरह फट गई। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना में रिक्शा में सवार मां-बेटी आग की लपटों में घिर गईं, जबकि रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जोरदार आवाज कई मीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
निरंजनपुर निवासी पवित्रा पति विजय चौहान, उनकी मां राजकुंवर पति नाथू सोलंकी निवासी देवास और ई-रिक्शा का ड्राइवर अरुण पिता सत्यप्रकाश निवासी निरंजनपुर घायल हुए हैं। परिजन संतोष ने बताया कि पवित्रा मां राजकुंवर को आंखों की जांच के लिए लेकर आई थीं।
सुबह करीब 9.30 बजे हॉस्पिटल गेट के बाहर पहुंचते ही ई-रिक्शा की बैटरी अचानक तेज धमाके से फट गई। बैटरी में भरे एसिड और उठती आग की वजह से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। राहगीरों ने तत्काल ई-रिक्शा पर पानी डालकर आग पर काबू किया। धमाके के बाद ई-रिक्शा धुएं और आग की लपटों से भर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़ लगाई और चीखती हुई महिलाओं को किसी तरह बाहर खींचकर रिक्शे से दूर किया। भीड़ ने बिना देर किए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां बर्न यूनिट न होने से कुछ देर बाद तीनों को एमवायएच के बर्न सेंटर रेफर किया गया।
तीनों की स्थिति गंभीर
एमवायएच बर्न यूनिट प्रभारी डॉ. सुदर्शन ओड़िया का कहना है कि पवित्रा लगभग 90 फीसदी तक झुलस चुकी हैं, जबकि उनकी मां 75 से 80 फीसदी तक झुलसी हैं। रिक्शा चालक भी लगभग 25 फीसदी झुलसा हुआ है। तीनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल विजय नगर पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर बैटरी फटने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद शहर में बैटरी चालित वाहनों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!