फर्जी स्टॉक दिखाकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना: 23 करोड़ का लोन डकारा, बंधक अनाज बेच डाला, ईओडब्ल्यू का बड़ा शिकंजा; एक ही परिवार के चार पर धोखाधड़ी का केस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साल खत्म होने से पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) लंबित मामलों का निपटारा करने में जुटा है। बीते दो दिन में तीन केस दर्ज किए हैं। कल जो केस दर्ज किया, उसमें चार कारोबारियों ने कागजों में गोदाम में अनाज का फर्जी स्टॉक और क्रय सामग्री दिखाकर बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया।
शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। ईओडब्लयू ने बैंक से करीब 23 करोड़ रुपए का लोन लेकर बंधक रखा अनाज गुपचुप बेचने के मामले में निजी फर्म के संचालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक जांच के बाद कार्रवाई की।
मेसर्स लाभांशी ट्रेडर्स के डायरेक्टर्स व गारंटर्स ने वर्ष 2019 में द कॉसमास को-ऑपरेटिव बैंक से मशीनरी खरीद के लिए 2.50 करोड़ का टर्म लोन और 2.50 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट ली थी। 2020 और 2022 में यह बढ़कर सीधे 21.50 करोड़ हो गई।
जांच में सामने आया फिलहाल बैंक के 22 करोड़ 88 लाख 37 हजार 875 रुपए बकाया हैं। आरोप है बैंक की बिना अनुमति और बिना सूचना के स्टॉक में रखा चना, सोयाबीन और अन्य अनाज बेच दिया, जबकि माल बैंक के पास बंधक था। ईओडब्ल्यू ने लाभांशी मल्टीट्रेड प्रालि. के संचालक व गारंटर आयुष अग्रवाल पिता राजेंद्रकुमार सिंघल, निवासी प्रकाशनगर नौगांव (धार), अनूप सिंघल पिता राजेंद्रकुमार निवासी प्रकाश नगर, अंकुश सिंघल पिता राजेंद्रकुमार, राजेंद्रकुमार सिंघल निवासी धार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। चारों आरोपी एक ही परिवार के बताए गए हैं।
स्टॉक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया
ईओडब्ल्यू ने केशव प्रोटींस एंड ऑर्गेनिक के संचालकों पर भी शिकंजा कसा है। 2019 में गठित फर्म के पार्टनर नवनीत गर्ग (निवासी नौलखा) और प्रवीण दादू (निवासी पारसी मोहल्ला, महू) ने 2021 में एचडीएफसी बैंक, स्नेह नगर से 7.41 करोड़ का लोन लिया, जिसे बाद में 8.72 करोड़ तक बढ़ाया गया।
जांच में खुलासा हुआ फर्म ने क्रय स्टॉक का वैल्यूएशन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। इस तरह कुल 6.87 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आने पर ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से बैंक लोन में घोटाला करने वालों में हड़कंप हैं। आने वाले दिनों में और भी खुलासों के संकेत हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!