बैंक और बीमा कर्मियों का हल्लाबोल: निजीकरण की नीतियों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन; ठप हुआ वित्तीय कारोबार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्र सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों और विवादित चार श्रम संहिताओं के खिलाफ आज गुरुवार को समूचे राष्ट्र के साथ बैंक और बीमा कर्मियों ने आर-पार की जंग का एलान कर दिया है।
सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर आयोजित इस देशव्यापी हड़ताल के चलते आज जिले भर में बैंकिंग और बीमा सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
हजारों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए
सुबह से ही बैंकों के शटर नहीं उठे और कामकाज ठप होने से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन का मुख्य केंद्र आज शहर का गांधी हॉल परिसर स्थित अभिनव कला समाज रहा। यहाँ जिले भर से हजारों की संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए।
शक्ति प्रदर्शन किया
प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और एक विशाल आमसभा के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
इस वजह से किया राष्ट्रव्यापी आंदोलन
अभिनव कला समाज के प्रांगण में आयोजित इस सभा में कर्मचारियों का आक्रोश चरम पर दिखा, जहाँ वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बेचना देश की अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ है।
इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को 10 श्रमिक संगठनों और 18 महासंघों के साथ-साथ कांग्रेस का भी सशक्त समर्थन प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध बैंकों के निजीकरण की साजिश, संस्थानों में कर्मचारियों की भारी कमी, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पुरानी पेंशन योजना को समाप्त करने के विरुद्ध है।
कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा
कर्मचारी नेताओं ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आम जनता पर सेवा शुल्क का बोझ बढ़ रहा है और कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन कृष्ण शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि गांधी हॉल से उठी यह आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।
सभी कार्य पूरी तरह ठप रहे
यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया और श्रम कानूनों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक उग्र और व्यापक बनाया जाएगा।
आज की इस तालाबंदी के कारण चेक क्लियरिंग, कैश ट्रांजेक्शन और ऋण संबंधी सभी कार्य पूरी तरह ठप रहे, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ा है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!