खबर
Top News

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद ने पकड़ा तूल: पूर्व सीएम से लेकर संत समाज तक आमने-सामने; फलाहारी बाबा ने खून से लिखा लेटर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जनवरी 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद ने पकड़ा तूल

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। यह मामला अब सिर्फ धार्मिक या प्रशासनिक न रहकर राजनीतिक रूप ले चुका है। बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती भी खुलकर शंकराचार्य के समर्थन में सामने आ गई हैं।

उमा भारती का समर्थन
उमा भारती ने कहा कि शंकराचार्य से सबूत मांगकर माघ मेला प्रशासन ने मर्यादा का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि संतों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उमा भारती यह बात सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएं।

सीएम योगी को खून से लिखा गया पत्र
इस विवाद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखते हुए मांग की है कि, अविमुक्तेश्वरानंद को सम्मानपूर्वक गंगा स्नान कराया जाए। माघ मेला प्रशासन के अधिकारियों को माफी मांगने के निर्देश दिए जाएं।

10 दिन से जारी है टकराव
बता दें कि, माघ मेला प्रशासन और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच यह विवाद पिछले 10 दिनों से लगातार गहराता जा रहा है। अब इसका असर नौकरशाही पर भी दिखने लगा है।

अयोध्या में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी के लिए बोले गए शब्दों से वे आहत हैं और अब अपमान सहन नहीं कर सकते।

संत समाज में भी मतभेद
वहीं दूसरी ओर, अयोध्या छावनी धाम के परमहंस महाराज ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि, “अविमुक्तेश्वरानंद और सतुआ बाबा ने माघ मेले की छवि को नुकसान पहुंचाया है। दोनों पर माघ मेले में पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।” परमहंस महाराज ने यहां तक कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाना चाहिए।

इस्तीफों के बाद तेज हुए अविमुक्तेश्वरानंद के हमले
इससे पहले सोमवार को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा दिया था। इसके बाद शंकराचार्य ने सरकार पर अपने हमले और तेज कर दिए। उन्होंने कहा- “आज की लड़ाई हिंदू-मुसलमान या अंग्रेज-भारतीय की नहीं है, बल्कि नकली और असली हिंदू के बीच की लड़ाई है।”

संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

6 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

13 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

18 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

18 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

18 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

23 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

31 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

32 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

39 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

42 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

43 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!