खबर
टॉप न्यूज

फर्जी वसीयत के सहारे मकान हड़पने की कोशिश, जनसुनवाई में शिकायत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

10 दिसंबर 2025, 3:52 pm
शेयर करें:
फर्जी वसीयत के सहारे मकान हड़पने की कोशिश, जनसुनवाई में शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनसुनवाई में गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए आवेदक विक्रमसिंह रघुवंशी ने आरोप लगाया उनके द्वारा विधिवत क्रय मकान को फर्जी वसीयत तैयार कर हड़पने की साज़िश रची जा रही है। फरियादी विक्रम सिंह पिता नत्थूसिंह रघुवंशी निवासी 306, गीता चौक पाटनीपुरा के अनुसार मकान क्रमांक 378, कृष्णबाग कॉलोनी (मालवीय नगर के पास), मूल स्वामी कन्हाईसिंह ठाकुर से दिनांक 01 नवंबर 2023 को 25 लाख 11हजार में खरीदा। 31 अक्टूबर 2023 तक 25 लाख की राशि बैंक के माध्यम से आरटीजीएस द्वारा भुगतान की, शेष नकद दी। मकान का कब्जा विधिवत मिल चुका है और नगर निगम में नामांतरण भी हो चुका है।

फर्जी वसीयत आई सामने
विक्रम सिंह ने शिकायत में बताया आनंद कुमार उर्फ बबलू पिता कन्हाईसिंह उर्फ कन्हैया सिंह ठाकुर निवासी 378, कृष्णबाग कॉलोनी ने मकान की बढ़ती कीमत को देखते हुए फर्जी वसीयत तैयार कर मालिकाना हक का दावा कर दिया। अभिभाषक के माध्यम से झूठी जाहिर सूचना भी प्रकाशित करवाई, जिसका खंडन जाहिर सूचना प्रकाशित कर किया है।

जाहिर सूचना में झूठे दावे
विक्रम सिंह ने बताया जाहिर सूचना में असत्य दावे किए गए हैं। पूरा मकान उसी (अनावेदक) ने बनवाया लेकिन वसीयत में पैतृक बताया है। आरोपी के भाई ने प्लॉट के दस्तावेज चोरी कर लिए। उसके आधार पर मकान बेचने की कोशिश की जा रही है। भाई के विरुद्ध पुलिस जांच चल रही है। कन्हाई सिंह ठाकुर ने 10 जनवरी 2023 को आरोपी के पक्ष में वसीयत बनाने का दावा किया है। इनमें से कोई भी दावा सत्य नहीं है।

कन्हाईसिंह ने की थी आरोपी के खिलाफ शिकायतें: विक्रम सिंह ने बताया स्व. कन्हाईसिंह ठाकुर ने अपने जीवनकाल में ही आनंद कुमार के विरुद्ध थाना विजय नगर (दिनांक 29.12.2022), थाना एमआईजी (04.12.2023) तथा 10.04.2024 को शिकायतें की थीं। इनसे स्पष्ट है कन्हाई सिंह ने आरोपी के पक्ष में वसीयत नहीं बनाई थी।

फर्जी वसीयत की प्रति नहीं दे रहे आरोपी: फरियादी ने बताया अनावेदकों से कथित वसीयत की अटेस्टेड कॉपी मांगी थी, जो उसने प्रस्तुत नहीं की। स्पष्ट है फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने की साजिश है।

कलेक्टर से मुकदमा दर्ज करने की मांग: विक्रम सिंह ने कलेक्टर से मांग की अनावेदक के खिलाफ फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने के प्रयास को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 319 (2),318, 337, 338, 336 (3),340 (3) में प्रकरण दर्ज करवा कर न्याय दिलाया जाए।

बालिका के जटिल इलाज के लिए 40 हजार रुपए स्वीकृत
जनसुनवाई में कलेक्टर ने पीड़ितों की मदद की। बालिका की जटिल बीमारी के इलाज के लिए 40 हजार और एक दिव्यांग बालिका को 20 हजार की मदद दी गई। कुल 285 आवेदन मिले और लगभग सभी का हाथोहाथ निराकरण किया गया। जिन आवेदनों पर तत्काल निर्णय संभव नहीं था, उनके लिए कलेक्टर ने समय-सीमा तय की। अधिकारियों से कहा कि वे समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

सर्वाधिक प्रकरम भरण-पोषण, आर्थिक सहायता, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विवादों के थे। बालिका याशिका को शिक्षा के लिए मदद दी गई। सविंद नगर निवासी अंबिका वर्मा ने परिजनों द्वारा प्रताडि़त किए जाने व संपत्ति संरक्षण की मांग की। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह प्रकरण मध्यस्थता केंद्र को सौंपा।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 15 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 15 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 16 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!