नागदाह टेकरी खत्म करने की कोशिश: खनन माफिया के निशाने पर प्रस्तावित नागलोक; जहां निर्माण होना है, वहां लगे ईंट भट्ठेे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर खतरे में हैं। जिसके नाम से शहर का नामकरण हुआ, उस नागदाह टेकरी के अस्तित्व को भी समाप्त करने की नापाक कोशिश हो रही है। खनन माफियाओं के निशाने पर भविष्य का नागलोक भी है, क्योंकि जहां निर्माण होना है, वहां खुदाई के साथ ईंट भट्ठों ने आकार ले लिया है।
टेकरी तक जाने का रास्ता तक खत्म कर दिया तो नदी की ओर से लगातार खुदाई से यहां खाई बन चुकी है। इससे ऐतिहासिक धरोहर बचाओ समिति की सालों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। रविवार को मौके पर स्थिति देखी तो हैरान कर देने वाली थी। राजनीतिक दबाव के चलते जिम्मेदार राजस्व अधिकारी उदासीन हैं।
उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे से जूना नागदा जो नगरीय सीमा क्षेत्र के वार्ड में शामिल है। यहाँं मुख्य सड़क से 200 मीटर जाते ही ईंट भट्ठे शुरू हो गए। इसके बाएं ओर से टेकरी जाने का रास्ता है। इस रास्ते के दोनों और कभी खुली जमीन थी, लेकिन अब यहां दोनों ओर कतार से भट्टे लगे हुए है।
गांव की सीमा तक पहुंचने पर टेकरी जाने का रास्ता ही नजर नहीं आया, जब दूसरी ओर देखा तब जाकर रास्ता मिला। वहां तक पहुंचने के बाद का नजारा कुछ ओर ही था। टेकरी पूर्ण रुप से हरियाली से ढंकी हुई थी। दो हिस्सों में विभाजित टेकरी के एक हिस्से पर जाना आसान था, लेकिन दूसरे हिस्से के रास्ते पर ईंट भट्ठा लग चुका था। ऐसे में उस हिस्से पर पहुंचना नामुकिन हो चुका है।
यहीं नहीं जब एक हिस्से पर हम पहुंचे तो टेकरी के आसपास भी खुदाई नजर आई, जो खाई का रूप लेकर हरियाली से ढंक चुकी थी। जब टेकरी से आसपास नजर दौड़ाई तो बस ईंट भट्ठा ही नजर आए। ऐसे में यहां बनने वाले भविष्य के नागलोक पर भी खतरा मंडराता नजर आया।
नपा बना रही 4 करोड़ की डीपीआर... नपा द्वारा सिंहस्थ मद में नागदाह टेकरी संरक्षण और चंबल तट स्थित चामुंडा माता मंदिर पर घाट निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा था। इन दोनों कार्यों को सीएम मॉनिट सी में शामिल करते हुए नपा से डीपीआर मांगी गई है, ताकि आगामी बजट सत्र में इसे शामिल किया जा सके।
नपा इंजीनियर द्वारा नागदाह टेकरी को संरक्षित करने के उद्देश्य से उज्जैन की तर्ज पर यहां नाग लोक निर्माण की डीपीआर बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिसमें लगभग 4 करोड़ की डीपीआर बनाई जा रही है, ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाले यात्री उज्जैन के साथ नागदा भी इस नाग लोक को देखने पहुंचे, लेकिन इस भविष्य के नाग लोक पर अभी से खतरा मंडराता जा रहा है, क्योंकि यहां स्थित सरकारी जमीन पूरी तरह से कब्जे में हो चुकी है और इस टेकरी के आसपास खुदाई तक हो चुकी है।
ऐतिहासिक धरोहर बचाओ समिति 13 साल से संरक्षण की कर रही मांग
ऐतिहासिक धरोहर बचाओ समिति बीते 13 साल से शहर की इस ऐतिहासिक महाभारत कालीन धरोहर नाग टेकरी को बचाने के प्रयास कर रही है। इसके संरक्षण की मांग को लेकर नपा से लेकर कलेक्टर तक और भोपाल से लेकर दिल्ली तक पत्र और शिकायत कर चुकी है। यहां तक जनसुनवाई में भी लगातार 50 से अधिक बार मामले को उठा चुकी है।
समिति की मांग पर ही पूर्व नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव और अशोक मालवीय ने नपा में प्रस्ताव भी स्वीकृत किया था। वर्तमान अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत ने भी समिति की मांग पर इसे सिंहस्थ मद में शामिल करने पत्र लिखा था। जिस पर इसे सीएम मॉनिट सी में शामिल किया गया है। लेकिन यहां खुदाई और ईंट भट्ठों का संचालन होने से इसका संरक्षण तो दूर अब इसके अस्तित्व पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
नाले का रास्ता पलटा, नदी में भराव कर डाला ईंट भट्ठा
नदी में जाने वाले नाले का रास्ता पलट दिया गया है। इस पानी का उपयोग भट्ठों पर हो रहा है, यह अच्छी बात है, क्योंकि गंदे नाले के पानी को नदी में मिलने से रोका जा रहा है, परंतु नदी में ही 20 फीट का भराव कर भट्ठे का संचालन हो रहा है। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है, लेकिन सब चुप हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!