जज के डॉक्टर भाई पर हमला: हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव ने जेल से रची साजिश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले हमले का विजय नगर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह जज के डॉक्टर भाई की कार पर हमला कर दहशत फैलाने की यह वारदात दरअसल जेल की सलाखों से रची गई साजिश थी, जिसका मास्टर माइंड कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव है, जो फिलहाल सेंट्रल जेल में है। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें से दो को भागते समय पैर पर चोट लगी। पकड़े जाने पर रोते-बिलखते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर को डॉ. शिवकुमार यादव ने विजय नगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी स्कीम नंबर-54 स्थित दूरसंचार कॉलोनी से कार से घर लौट रहे थे। बिना नंबर की मोटर साइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनकी कार रोकी। गेट खोलने का दबाव बनाया और इनकार पर रॉड से शीशा तोड़ दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए विजय नगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर साजिद उर्फ चेतन लाला, मोहसिन को हिरासत में लिया। पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया। पता चला हमले के पीछे परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश हेमंत यादव है, जिसके खिलाफ करीब 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक जेल में बंद हेमंत यादव ने साथी साजिद उर्फ चेतन लाल, मोहसिन और कालू उर्फ आसिफ के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। तय हुआ था जमानत कराने और काम के बदले आरोपियों को पैसे दिए जाएंगे। जांच में हेमंत यादव के साथी विशाल भंडारी की भूमिका का भी खुलासा हुआ, जिसने आर्थिक सहायता और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया।
पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से पता चला है हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव का बेटा मोहित भी विशाल भंडारी के साथ पिता से मिलने जेल जाता था। मोहित ने विशाल भंडारी के जरिए हमलावरों को पैसे दिए थे। विजय नगर पुलिस मोहित यादव की भूमिका तलाश रही है।
संलिप्तता के संकेत मिलते ही उसे भी आरोपी बना दिया जाएगा। मोहित यादव ने भी कुछ समय पहले फ्री में शराब लेने के लिए दुकान के सेल्समैन पर हमला किया था। तब परदेशीपुरा पुलिस ने उसकाे व साथियों का बॉन्ड ओवर किया था।
रोते-बिलखते आए नजर हमलावर
खुद एसीपी राजकुमार सराफ़ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों बदमाशों के पैर टूट गए। मेडिकल जांच में हाथ-पैर में गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के वक्त हमलावर रोते-बिलखते नजर आए और बोले “बच्चे ऐसी हालत में देखेंगे तो क्या सोचेंगे?”
पुरानी रंजिश भी सामने आई
जांच में यह सामने आया 2022 में हेमंत यादव के बेटे मोहित के पैर का इलाज डॉ. एसके. यादव ने किया था, जिसमें बाद में पैर काटना पड़ा। हेमंत यादव इसको डॉक्टर की लापरवाही मानते हुए बदला लेना चाहता था। इसके चलते साजिश रची और घटना को जेल में बंद अन्य आरोपियों से अंजाम दिलवाया पर उसकी यह चालाकी पुलिस के आगे नही चली।
आरोपियों का है पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड: खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सामने आया विशाल भंडारी पर पहले से 2, साजिद पर कातिलाना हमले सहित 25, 27 और मारपीट के 3 तो मोहसिन पर लूट, मारपीट, चाकूबाजी और डकैती की साजिश सहित 7 केस दर्ज हैं। मोहसिन, विशाल भंडारी और साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेमंत यादव और आसिफ जेल में हैं, जिन्हें पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए थाने लाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!