डेवफेस्ट में दिग्गजों ने इंदौर को बताया अगला ग्लोबल टेक हब: मैरियट होटल में जीडीसी के तकनीकी आयोजन ने छुआ कीर्तिमान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीडीजी इंदौर द्वारा मैरियट होटल में आयोजित डेवफेस्ट इंदौर 2025 ने मध्यभारत के सबसे बड़े तकनीकी आयोजन के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें शामिल 600 से अधिक डेवलपर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स ने एक स्वर में कहा कि इंदौर दुनिया का अगला ग्लोबल टेक हब है। इसलिए ये अब हमारी प्राथमिकता में है।
डेवफेस्ट का मुख्य उद्देश्य इंदौर से विश्व के लिए तकनीक के निर्माण पर चर्चा करना था। कार्यक्रम तीन प्रमुख ट्रैक्स में विभाजित था, जिसने तकनीक के हर पहलू को कवर किया। क्लाउड और एआई/एमएल ट्रैक्स में ऑटोनॉमस एआई एजेंट्स बनाने पर चर्चा हुई, जो भविष्य की तकनीक की नींव है।
मोबाइल और वेब ट्रैक्स में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से हाई-परफॉरमेंस एप्स बनाने पर जोर दिया गया। उद्यमिता और उत्पाद ट्रैक्स में स्टार्टअप्स के लिए गेम चेंजर साबित होने के लिए उत्पादों को 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक स्केल करने और एक विचार को हैलो वर्ल्ड से आईपीओ तक ले जाने की रणनीतियां साझा की गईं।
जीडीजी इंदौर के लीड ऑर्गनाइजर तुषार पाल ने कहा कि डेवफेस्ट केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि इंदौर को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर स्थापित करने का एक अभियान है। आज यहां 600 से अधिक इनोवेटर्स का एक छत के नीचे आना यह साबित करता है कि अगली बड़ी तकनीकी क्रांति सिलिकॉन वैली से नहीं, बल्कि इंदौर जैसे शहरों से आएगी। हमारा उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच और एआई जैसे आधुनिक हथियार प्रदान करना है, ताकि वे वैश्विक समस्याओं को सुलझा सकें।
ये हुई पेनल चर्चा
कार्यक्रम में उद्योग के दिग्गजों ने तीन ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन किया। द ग्रेट इन्वेंशन विषय पर एआई के कारण हो रहे बदलावों को व्यावसायिक लाभ में कैसे बदलें?, द स्मार्ट क्रिएटर विषय पर एआई टूल्स का उपयोग करके कंटेंट और बिजनेस की ग्रोथ को कई गुना कैसे बढ़ाएं? और हैलो वर्ल्ड से आईपीओ तक विषय में एआई कम्युनिटी और स्टार्टअप्स का नया जीवनचक्र प्रदान कैसे हो?
इन विषयों पर अनेक दिग्गजों ने अपने विचार रखे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में तकनीकी समुदाय के इन दिग्गजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें अखिलेश गांधी, अंकित शर्मा, अनुपमा मोदी, आकाश गंगराड़े, गणेश दिवेकर, गौतम बिलोरे, डॉ. श्वेता अग्रवाल, दिव्यांशु भार्गव, नरेंद्र सेन, पुष्पेंद्र अग्रवाल, मुदित ठक्कर, रघुराज सिंह, राहुल चौटेल, रवि गुर्जर, साक्षी पालीवाल, सावन लड्ढा, शुभम रघुवंशी, सन्नी रल्ली और हिमांशु जैन शामिल हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!