दरवाजा खोलते ही भाइयों पर टूट पड़े पड़ोसी: चाकू से किया हमला, बच्चे को भी मारा चाकू, एक भाई की हालत गंभीर, एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में 12 फीट जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पिता-पुत्रों ने अलसुबह पड़ोसी भाइयों का दरवाजा खटखटाया और खोलते ही चाकू और तलवार लेकर टूट पड़े। इस जानलेवा हमले में एक की हालत गंभीर है। बीचबचाव करने आई परिवार की महिलाओं को भी लट्ठ से पीटा। वहीं, एक बच्चे को भी चाकू मार दिया।
पुलिस के अनुसार परसों दोपहर सांवेर के सरकारी अस्पताल से खबर मिली थी कि बंटी उर्फ लाखन पिता बगदीराम चौधरी (29), धर्मेंद्र उर्फ बबलू पिता बगदीराम चौधरी और धर्मेंद्र के बेटे भविष्य (10) को खून से लथपथ हालत में लाया गया है। तीनों पर चाकू से हमला हुआ है, जिनमें धर्मेंद्र की हालत नाजुक है।
तीनों को एमवाय अस्पताल रैफर किया गया है। दोपहर को अस्पताल पहुंचे हेड कांस्टेबल ने घायलों के बयान लिए थे। मामले में कल बंटी उर्फ लाखन की शिकायत पर पड़ोसी हरिराम पिता नंदराम और इसके बेटे रवि और लाखन पर केस दर्ज किया है। हमले के बाद से ही आरोपी फरार हैं। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
12 फीट जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी अनुसार बंटी उर्फ लाखन चौधरी और धर्मेंद्र उर्फ बबलू चौधरी की घर के पीछे 12 फीट जमीन है, जो कि उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खाली छोड़ रखी थी। कुछ दिनों से पड़ोसी हरिराम का परिवार उस जगह को अपनी बताते हुए वहां मवेशियों का गोबर जमा करने लगा।
चौधरी परिवार बंटी उर्फ लाखन और बबलू उर्फ धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो हरिराम ने उनसे विवाद किया। इसके चलते दोनों भाइयों ने मामले की लिखित शिकायत चंद्रावतीगंज थाने पर कर दी। इसी बात को लेकर परसों सुबह जब दोनों भाई व परिवार के लोग अपने घर में बैठकर चाय-पानी कर रहे थे तभी हरिराम अपने बेटे रवि और लाखन के साथ वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही रवि ने बबलू उर्फ धर्मेंद्र के पेट और पुट्ठे पर चाकू घोंप दिया। भाई बंटी उर्फ लाखन बचाने आया तो उसे भी चाकू मार दिया। बचाने में उसके हाथ की अंगुली में गहरा घाव हो गया।
चीख पुकार के बीच बचाव में आई दोनों भाइयों की मां राजू बाई, धर्मेंद्र उर्फ बबलू की पत्नी रीता, बंटी उर्फ लाखन की पत्नी रानी को हरिराम ने लट्ठ से पीटना शुरू कर दिया। यह देख धर्मेंद्र उर्फ बबलू दस वर्षीय का बेटा भविष्य बीचबचाव करने लगा तो रवि ने उसे भी चाकू मार दिया।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!