शाम होते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा, रोज लगता है जाम: ठेकों के सामने, तो कहीं चाट चौपाटी पर छलकते हैं जाम!
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
महू छावनी परिषद इलाके में शराब ठेकों के बाहर सड़क पर जहां जाम छलक रहे हैं, तो वहीं शहर की चौक चौपाटी पर खुलेआम शराब खोरी भी की जा रही है। यहां के दुकानदार सिर्फ खान-पान में दुकानदारी जमाने को लेकर शराब पीने वाले लोगों की खुली चापलूसी करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिम्मेदार छावनी परिषद व रक्षा संपदा विभाग चौपाटी वालों की रसीद काटने के बावजूद भी घेरे में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इन चाट-चौपाटी पर परिवार समेत आने वाले ग्राहकों के बजाय कारों में आने वाले युवाओं के लिए ‘कार-ओ-बार’, ठेका शुरू किया है।
अधिकतर महू एसबीआई बैंक के पीछे कटार वाला ग्राउंड और अधिकतर जो कर पार्किंग बनी हुई है उसमें भी शराब पीने से नहीं रूकते है। ठेकों के बाहर बिना रोक-टोक लोग शराब पी रहे हैं, जबकि जिम्मेदार मौन हैं।
भैया जी मार्ग से प्रताप बाल मंदिर स्कूल से लगे हुए चिकन वा मछली फ्राई ठेले वाले, स्कूल परिसर से लगे ग्राउंड में शराबियों चिकन फ्राई, अंडा फ्राई, मछली फ्राई देकर खातेदारी इस क्षेत्र में रोज लंबा जाम लगता है। पैदल चलने वालों को भी समस्या होती है, रोड पर देर शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है।
एक नजर शराब ठेकों के बाहर..
जब शहर के शराब ठेकों का निरीक्षण किया तो तस्वीरें हैरान करने वाली मिली। ठेकों के बाहर लोग घेरा बनाकर शराब पीते मिले। लगभग ठेकों के बाहर रेहड़ियों पर बिना अनुमति वाले अहाते चलाए हुए हैं। जहां पर शराब पीने वाले को आसानी से पानी व गिलास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। शाम ढलते ही सबसे ज्यादा लोग शराब पीने के लिए ठेकों पर पहुंचना शुरू हो जाते हैं।
स्कूल चौराहे के पास भी देररात कोई रोकटोक नहीं: छावनी परिषद इलाके में आने वाले हरी फटक चौराहे से लेकर गर्ल्स स्कूल चौराहे तक लगने वाली चाट चौपाटी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। क्योंकि देर रात होते ही यहां पर आने वाली वीआईपी कारे सड़क किनारे रुक जाती हैं और फिर चौपाटी से खान-पान सामग्री लेकर शराब पी रहें है, जबकि यहां आए दिन पुलिसकर्मी आवाजाही करते हैं। बावजूद उनको किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं रहती है। जिसकी वजह से परिवार समेत आए लोगों को असहज महसूस होता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!