खबर
टॉप न्यूज

खुलेआम शराब, ड्रग्स बेचकर चुनौती दे रहा माफिया अरोरा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

03 दिसंबर 2025, 5:14 pm
शेयर करें:
खुलेआम शराब, ड्रग्स बेचकर चुनौती दे रहा माफिया अरोरा

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
यहां का शराब माफिया अशोक अरोरा खुलेआम शराब, ड्रग्स बेच रहा है और उसने जिले के डोडाचूरा और पोस्तादाना के व्यापार पर भी कब्जा कर लिया है। अपना सिंडिकेट बनाकर वो अन्य व्यापारियों को धमकाकर या हमले करवाकर बाहर कर रहा है। उसके गुर्गे पूरे जिले में जो मन में आए वो करते हैं और उस पर किसी का कोई वश नहीं है। वो लगातार प्रशासन को चुनौती दे रहा है। अरोरा के आतंक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा में प्रश्न लगाया लेकिन सत्र जारी रहने के बावजूद उन्हें इसका जवाब नहीं मिल रहा है।

डोडाचूरा व पोस्तादाना के व्यापार पर भी किया कब्जा, पूरे नीमच में चला रहा समानांतर सत्ता
पूरा जिला अरोरा के आतंक से जूझ रहा है। कोई भी व्यक्ति यहां सुरक्षित नहीं है। न तो लोग और न यहां की व्यवस्था। शराब-ड्रग्स माफिया अशोक अरोरा का आतंक सबके सिर चढक़र बोल रहा है। पूरे जिले में वो गली-गली में अवैध शराब बेच रहा है और उसने अब तो स्कूली बच्चों को ड्रग्स के कामकाज में धकेल दिया है। बच्चे न केवल उसके लिए पैडलर का काम कर रहे हैं बल्कि बच्चों में नशे का जहर भी फैला रहे हैं। पैसों का हवस के भूखे अशोक अरोरा नरपिशाच बनकर बच्चों से शराब बिकवा रहा है और उन्हें ड्रग्स की लत भी लगवा रहा है। नीचता की हद पार कर चुके अशोक अरोरा के जाल में बच्चियां भी फंसी हुई हैं और वो उनके जीवन से खेल रहा है। नीमच में स्थिति ये है कि वो जो चाहता है, वो करता है और उसकी शिकायत की कोई सुनवाई किसी भी स्तर पर नहीं होती।

न तो कोई अधिकारी सुनने को तैयार है और न नेता। नेताओं में दहशत तो ऐसी है कि नीमच में लूटपाट या यूं कहें कि खुलेआम डकैती डाल रहे अशोक अरोरा के खिलाफ कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। अरोरा के रसूख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने खुलासा फर्स्ट को बताया था कि वो उसके खिलाफ विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न पूछेंगे लेकिन कहा जा रहा है कि या तो उनकी प्रश्न पूछने की हिम्मत नहीं हुई या फिर उनके द्वारा लगाए गए प्रश्न पर आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कोई जवाब नहीं देने को तैयार नहीं हैं। खास बात ये है कि देवड़ा उसी मंदसौर जिले से हैं जो नीमच का पड़ौसी जिला है।

इंदौर में आए देवड़ा ने तो पत्रकारों के पूछने पर अरोरा को जानने-पहचानने से ही इंकार कर दिया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरोरा का रसूख कितना है। अरोरा को जो मन में आता है वो करता है और उसे रोकने की हिम्मत न तो कोई नेता दिखा पाता है और न अधिकारी। उसके गुर्गे जिस मकान-प्लॉट-दुकान पर चाहते हैं, कब्जा कर लेते हैं और कोई कुछ नहीं कर पाता। पूर्व में एक बोहरा महिला के प्लॉट पर कब्जा कर उसने गुमटी रखकर अवैध शराब बेचना शुरू कर दी जो न केवल कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के पास गई बल्कि भोपाल जाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मिली लेकिन फिर भी उसेक प्लॉट से कब्जा नहीं हटा।

किसी ने अरोरा के रसूख के आगे उस महिला की कोई मदद नहीं की। ऐसे एक नहीं, सैकड़ों किस्से हैं जो अरोरा के रसूख को बताते हैं और ये भी बताते हैं कि वो नीमच में अपनी समानांतर सत्ता चला रहा है। एक बार कोई अधिकारी आदेश दे तो काम न हो लेकिन अरोरा बोल तो काम हो जाएगा। उसने नगर पालिका की होटल सरोवर पर भी कब्जा जमा रखा है। वो इस तीन मंजिला होटल का मात्र 10,200 रुपए किराया दे रहा है और वो भी कई वर्षों से नहीं दिया है। उसका डर नपा अध्यक्ष स्वाती गौरव चौपड़ा पर भी है। वो ये कहकर पल्ला झाड़ लेती हैं कि उसे होटल देेने का निर्णय उनके कार्यकाल के पूर्व हो चुका था। बहरहाल, नीमच प्रदेश का एकमात्र जिला है जहां एक गुंडा, अवैध शराब व्यवसायी, ड्रग्स कारोबारी की सत्ता चल रही है और सारी व्यवस्था उसके नतमस्तक है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 18 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 19 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 19 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 19 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!