निगम को होने वाले राजस्व नुकसान के लिए एआरओ को जिम्मेदार ठहराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के द्वारा जोन 13 वार्ड 74 में 5309 संपत्तियों सर्वे कराया गया। उसमें से 2413 संपत्तियों के क्षेत्रफल में अंतर पाया गया। इससे निगम को करीब 6,74,54,096 के राजस्व का नुकसान होने का दावा किया गया।
इसके लिए तत्कालीन सहायक राजस्व अधिकारी को जिम्मेदार बताकर निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए।
दो दिन तक किए गए इस सर्वे में करीब 11301 संपत्तियों के खातों की जांच कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें से 2413 संपत्तियों के क्षेत्रफल में अंतर पाया गया। इससे निगम को करीब 6,74,54,096 रुपए के राजस्व का नुकसान होने का दावा किया गया।
इसके बाद नेताओं और निगम अफसरों में विवाद हुआ और सर्वे बीच में ही रोक दिया गया, लेकिन सर्वे के दौरान संपत्तियों के क्षेत्रफल में अंतर पाए जाने का ठीकरा पूर्व में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी पर थोप दिया गया।
इसके चलते अपर आयुक्त राजस्व ने निगमायुक्त के माध्यम से शासन तक शिकायत दर्ज कराई। अंतत: जो सहायक राजस्व अधिकारी इंदौर शहर से करीब सात सौ किलोमीटर दूर लहार नगर परिषद में पदस्थ था उसे जिम्मेदार बताकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने निलंबित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। निगमायुक्त और अपर आयुक्त की मिलीभगत से जारी इस आदेश को लेकर निगम में हडक़ंप मच गया है।
हर कोई अफसरों की अफसरशाही को कोस रहा है।
अफसरों की अफसरशाही का अनूठा कारनामा
कार्रवाई पर सवाल: निगम गलियारों में अपर आयुक्त और निगमायुक्त के द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी पर की गई कार्रवाई से कई सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि अपर आयुक्त अपनी मनमानी करते हुए जानबूझकर एआरओ को टारगेट कर कार्रवाई कर रहे हैं।
इसके चलते ही अतुल रावत पर कार्रवाई की गई है। अन्यथा निगम सभी 22 जोन क्षेत्रो में सर्वे कराए और फिर देखे कि कितनी संपत्तियों के क्षेत्रफल में अंतर मिलता है। कहा जा रहा है कि राजस्व वसूली तो बहाना है, सहायक राजस्व अधिकारियों पर जानबूझकर कार्रवाई करने का अभियान अपर आयुक्त द्वारा शुरू किया गया है। इसका नतीजा है कि जो सहायक राजस्व अधिकारी इंदौर से दूर नौकरी कर रहा था उसे जानबूझकर दोषी ठहराया गया है।
महीनों से अटकी फाइलें: नगर निगम में अपर आयुक्त राजस्व की लापरवाही व मनमानी का कारनामा बताते हुए सूत्रों ने दावा किया कि अपर आयुक्त जानबूझकर एनओसी की कई फाइलों को महीनों तक दबाए रहते हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
बताया जाता है कि निगम से नए भवन निर्माण का नक्शा पास कराने वालों को राजस्व विभाग की एनओसी जमा करानी होती है, लेकिन अपर आयुक्त ने सभी कामकाज अपने हाथ में लेते हुए एनओसी जारी करने का जिम्मा भी खुद संभाल रखा है।
ऐसे में एनओसी की फाइलें शुभलाभ के लिए महीनों तक पेंडिंग रहती है। इससे लोग परेशान होते रहते हंै। निगमायुक्त को यह सब जानकारी होने के बाद भी वह अपरआयुक्त पर मेहरबान बने हुए हैं।
दागी को बढ़ावा: सूत्रों की माने तो अपर आयुक्त राजस्व के इर्दगिर्द निगम के घोटालेबाजों ने घेरा बना लिया है। इसके चलते वह सहायक राजस्व अधिकारियों को कामचोर बताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसके चलते ही तीन जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कराए और राजस्व नुकसान का ठीकरा भी एआरओ के सिर फोड़कर उसे निलंबित करा दिया।
आने वाले दिनों में कई एआरओ को हटाकर अपनी पसंद के दागी अफसरों को कुर्सी सौंपने की प्लानिंग पर कामकाज शुरू हो गया है। इसमें निगमायुक्त को भी गुमराह कर शामिल करने की जुगत भिड़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!