खबर
Top News

टोल पर आर्मी आईडी का ‘खेल’: शक होते ही मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने संभाला मोर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 4:56 pm
शेयर करें:
टोल पर आर्मी आईडी का ‘खेल’

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू।
सेना के पहचान पत्र का कथित तौर पर इस्तेमाल कर टोल शुल्क में छूट लेने का मामला सामने आने के बाद महू में जांच शुरू हो गई है। मांगलिया टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल शुल्क में छूट के लिए सेना का पहचान पत्र दिखाया, लेकिन दस्तावेज को देखकर कर्मचारियों को संदेह हुआ। पूछताछ में चालक ने पहचान पत्र को अपने भतीजे का बताया। मामला सामने आने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस महू और इंदौर पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है।

टोल पर पहचान पत्र देखकर कर्मचारियों को हुआ शक
घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है। बेटमा निवासी अनिल जाट (40) अपनी कार क्रमांक MP-13-जेड जेट-2566 से ओंकारेश्वर से उज्जैन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया टोल प्लाजा पर उन्होंने टोल शुल्क में छूट लेने के लिए सेना का पहचान पत्र दिखाया।

टोल कर्मचारियों को पहचान पत्र की वैधता और इस्तेमाल को लेकर संदेह हुआ। उन्होंने अनिल जाट से पूछताछ की, जिसके बाद मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

भतीजे शुभम जाट का बताया पहचान पत्र
पूछताछ के दौरान अनिल जाट ने बताया कि दिखाया गया पहचान पत्र उनके भतीजे शुभम जाट का है। उनका कहना था कि भतीजा बाहर गया हुआ था, इसलिए उसका पहचान पत्र कार में रखा था।

अनिल के मुताबिक, उन्होंने पहचान पत्र की मोबाइल से तस्वीर खींची थी। इसके बाद फोटोकॉपी की दुकान से उसका प्रिंट निकलवाया और इसी प्रिंटआउट को टोल प्लाजा पर दिखाया था।

मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने शुरू किया सत्यापन
मामले की सूचना मिलने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस महू और पुलिस की टीम ने अनिल जाट से पूछताछ की। टीम ने पहचान पत्र और उससे जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया।

अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि पहचान पत्र का इस्तेमाल वास्तव में किस उद्देश्य से किया गया था और टोल शुल्क में छूट लेने के अलावा इसके पीछे कोई अन्य मकसद तो नहीं था।

जांच में सामने आएगा पूरा मामला
संयुक्त जांच के दौरान पहचान पत्र के इस्तेमाल से जुड़ी परिस्थितियों और उसकी वैधता की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 12 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 12 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 12 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 12 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 13 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 13 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 13 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 13 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 13 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 13 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 13 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 13 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 13 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 13 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 13 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 13 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 13 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 13 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!