अनुबंध ताक पर रख वसूल रहे मनमाना किराया: महापौर पुष्यमित्र भार्गव की घोषणा के बाद भी निगम मार्केट के दुकानदार परेशान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के फेर में निगम अफसरों ने निगम मार्केट के दुकानदारों से किया गया अनुबंध ताक पर रखकर दस रुपए वर्गफीट के हिसाब से किराया वसूलना शुरू कर दिया है। व्यापारियों की आपत्ति के बाद महापौर ने महीनों पूर्व घोषणा कर दी थी कि अनुबंध के हिसाब से किराया लिया जाए, लेकिन निगम अफसरों की मनमानी से व्यापारी अब तक परेशान हो रहे हैं।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जिस जगह जमा है उसने वहीं अपनी मनमानी शुरू कर दी है। इसके चलते महापौर पुष्यमित्र भार्गव की घोषणा पर भी अमल नहीं हो रहा है। इससे निगम मार्केट के अधिकतर दुकानदार परेशान हो रहे हैं।
हालांकि कई बार व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई कि निगम ने जब दुकानें आवंटित की थीं उस समय अनुबंध किया था। उसके हिसाब से किराया वसूला जाना चाहिए, लेकिन निगम अफसर मनमानी करते हुए दुकानदारों से दस रुपए वर्गफीट के हिसाब से किराया वसूल रहे हैं।
व्यापारियों की इस समस्या को जानने के बाद महापौर ने पिछले बजट में यह प्रावधान किया था कि किसी भी निगम मार्केट के दुकानदार से दस रुपए वर्गफीट के हिसाब से किराया न वसूला जाए, बल्कि अनुबंध के हिसाब से वसूला जाए। महापौर की इस घोषणा को कई महीने बीत गए, लेकिन अब तक निगम मार्केट के दुकानदारों से अनुबंध के हिसाब से किराया वसूलना शुरू नहीं किया गया है। इससे व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
कोई कारगर प्रयास नहीं किए
सूत्रों की मानें तो निगम राजस्व विभाग की कमान जिस अफसर को मिलती है वह नहीं चाहता है कि व्यापारियों से की जा रही दस रुपए वर्गफीट के हिसाब से किराया वसूली रोकी जाए। इसके चलते ही तत्कालीन अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव और रोहित सिसोनिया भी इस मामले में कोई कारगर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
हालांकि कहा यह जाता है कि सूची बनाई जा रही है, लेकिन यह सूची महीनों बाद भी तैयार नहीं हो सकी है। कभी अफसर कहते हैं कि सबकुछ हो गया है महज निगमायुक्त के हस्ताक्षर बाकी हैं, लेकिन हकीकत में व्यापारियों से की जा रही मनमानी वसूली रोकने के लिए अब तक कोई कारगर प्रयास नहीं किए गए।
…तो निगम अफसरों की मनमानी का करेंगे विरोध
नगर निगम राजस्व विभाग के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया सहित मार्केट विभाग के अधिकारी भी निगम मार्केट के दुकानदारों से अनुबंध के हिसाब से किराया वसूली किए जाने के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अफसर और कर्मचारियों की मिलीभगत से ही जानबूझकर महापौर के आदेश को हवा में उड़ाकर निगम मार्केट के दुकानदारों से जबरिया मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
परेशान व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम अफसरों ने महापौर के निर्देश के मुताबिक अनुबंध के हिसाब से किराया वसूलना शुरू नहीं किया तो वह नई रणनीति बनाकर निगम अफसरों की मनमानी का विरोध जताएंगे।
महापौर ने जताई नाराजगी
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष महेश दम्मानी ने बताया कि वह कई बार प्रतिनिधिमंडल के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात कर चुके हैं। इसके चलते महापौर ने मौके पर ही निगम अधिकारियों को बुलाकर नाराजगी जताई और हिदायत दी थी कि निगम मार्केट के दुकानदारों से अनुबंध के हिसाब से किराया वसूला जाए, लेकिन हर बार निगम अधिकारी महापौर के निर्देश को हवा में उड़ा रहे हैं। इससे वर्षों से किराया वसूली से व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!