निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी: भागीरथपुरा में दूषित पानी से 30वीं मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की जा रही शुद्ध जल प्रदाय के दावों की हकीकत का खुलासा एक बार फिर हो गया है। क्षेत्र की लक्ष्मी रजक, जैन दूध वाली गली में दूषित पानी के कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार को मातम में डुबो दिया है।
विडंबना देखिए कि जिस घर के मुखिया डॉक्टर केडी रजक ने जीवन भर दूसरों का इलाज किया, आज उन्हीं की पत्नी दूषित पानी से हुए संक्रमण के कारण जिंदगी की जंग हार गईं।
स्व डॉ. केडी रजक की पत्नी लक्ष्मी रजक को रविवार को घबराहट और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए वह चौंकाने वाले थे।
सीएचएल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अवधेश गुप्ता ने पुष्टि की कि लक्ष्मी की किडनी में भयंकर संक्रमण फैल चुका था। डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमण इतना घातक था कि अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और बचने की उम्मीद बेहद कम बची थी।
परिजनों और मेडिकल संचालक दिनेश मखीजा ने बताया कि उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन दूषित पानी का जहर इतना फैल चुका था कि मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। लक्ष्मी रजक के पति डॉ. के.डी. रजक का निधन भी महज 17 महीने पहले हुआ था, और अब इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
क्षेत्रीय रहवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि प्रशासन को बार-बार दूषित पानी की शिकायत करने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
संबंधित समाचार

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!