नकली नोट फैक्ट्री का एक और फरार आरोपी धराया: रील देखकर नकली नोट छापने के मामले में बड़ा खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर । इंस्टाग्राम रील देखकर शॉर्टकट में अमीर बनने का सपना देख रहे युवकों का खेल क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर बिगाड़ दिया। नकली नोट प्रकरण में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक और फरार आरोपी को
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंस्टाग्राम रील देखकर शॉर्टकट में अमीर बनने का सपना देख रहे युवकों का खेल क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर बिगाड़ दिया। नकली नोट प्रकरण में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया है।
कार्रवाई में 45 नकली नोट और एक प्रिंटर जब्त किया गया है, जबकि अब तक बरामद नकली नोटों की कुल रकम करीब 2 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित बौरासी निवासी बाणगंगा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपए के 45 नकली नोट (कुल 22,500 रुपए), एक प्रिंटर और प्रिंटिंग से जुड़ा अन्य सामान जब्त किया गया है।
जब्त मश्रुका की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
इंस्टाग्राम रील बनी अपराध की प्रेरणा
आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर नकली नोटों से जुड़ीं रील्स देखकर कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में यह अपराध किया। नकली नोटों को अलग-अलग सीरीज में तैयार किया गया था, ताकि बाजार में खपाना आसान हो सके।
क्राइम ब्रांच पहले ही पकड़ चुकी है चार आरोपी
11 दिसंबर की रात क्राइम ब्रांच ने गुटकेश्वर मंदिर के पास सदर बाजार रोड से चार आरोपियों ऋषिकेश तोंडे, वंश कैथवास, रितेश नागर व अंकुश यादव को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उन्हीं से पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर अंकित बौरासी तक पुलिस पहुंची, जो घटना के बाद से फरार था।
संबंधित समाचार

लव जिहाद:फर्जी बजरंग दल का कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!