इस शहर के माथे पर एक और मौत का कलंक: जानिये दूषित पानी से अब कितने लोगों की जान गई, जिम्मेदार अभी भी लापरवाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के दामन पर भागीरथपुरा की त्रासदी ने ऐसा गहरा दाग लगा दिया है, जिसे धो पाना अब मुमकिन नहीं है। जिस शहर को हम स्मार्ट कहते नहीं थकते, उसी शहर के एक हिस्से में सरकारी नलों से अमृत नहीं बल्कि यमराज की कालिख उतर रही है।
तमाम सफेद झूठ का खुलासा
रविवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम बोरासी की मौत ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि प्रशासन के उन तमाम सफेद झूठ का भी खुलासा हो गया, जिनके पीछे अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश की जा रही थी।
मौतों का अनौपचारिक आंकड़ा अब 28 तक जा पहुंचा
राजाराम बोरासी की मौत के साथ ही इस दूषित जल कांड में होने वाली मौतों का अनौपचारिक आंकड़ा अब 28 तक जा पहुंचा है, लेकिन शर्मनाक पहलू यह है कि जिम्मेदार अधिकारी अब भी मौतों और दूषित पानी के बीच संबंध खोजने का कुतर्क गढ़ रहे हैं।
सीधा संबंध जहरीले पानी से
बोरासी को शनिवार को गंभीर हालत में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके दिल ने महज 20 प्रतिशत काम करना शुरू कर दिया था। डॉक्टरों ने निमोनिया और हृदय संबंधी गंभीर विकृतियों की पुष्टि की थी, जिसका सीधा संबंध उस जहरीले पानी से है जो पिछले कई दिनों से भागीरथपुरा की रगों में घोला जा रहा है।
आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त प्रशासन
विडंबना देखिए कि जब पीड़ित का बेटा, जो स्वयं मीडिया जगत का हिस्सा है, कलेक्टर से लेकर तमाम आला अधिकारियों को स्थिति की भयावहता से अवगत करा रहा था, तब प्रशासन अपनी छवि चमकाने और आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त था।
आयुष्मान कार्ड से इलाज होना ही सब कुछ है क्या
कल तक जो तंत्र दूषित पानी की बात को सिरे से खारिज कर पूरी बेशर्मी के साथ सब ठीक है का राग अलाप रहा था, आज उसकी चुप्पी चीख-चीखकर अपनी विफलता स्वीकार कर रही है। क्या प्रशासन यह बताएगा कि आयुष्मान कार्ड से इलाज होना क्या किसी की जान की भरपाई कर सकता है?
सिस्टम द्वारा किया गया नरसंहार स्थल
क्या फाइलों में बंद जांच रिपोर्ट उन मासूमों और बुजुर्गों को वापस ला पाएगी जो नगर निगम की पाइपलाइनों में दौड़ते भ्रष्टाचार और लापरवाही के शिकार हो गए? भागीरथपुरा आज एक मोहल्ला नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा किया गया नरसंहार स्थल बन चुका है।
वहां की हवाओं में मातम है और नलों में मौत का रिसाव जारी है, लेकिन सत्ता के गलियारों में बैठे नुमाइंदों की संवेदनहीनता खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
प्रशासनिक तंत्र की अर्थी
आज दोपहर जब 185 भागीरथपुरा से राजाराम बोरासी की अंतिम यात्रा मालवा मिल मुक्तिधाम की ओर बढ़ेगी, तो वह केवल एक पार्थिव शरीर नहीं होगा, बल्कि वह इंदौर के उस प्रशासनिक तंत्र की अर्थी होगी जो जनता को शुद्ध पानी तक मुहैया कराने में अक्षम साबित हुआ है।
28 बलिदानों का हिसाब आखिर कौन देगा
शहर के माथे पर लगे इन 28 बलिदानों का हिसाब आखिर कौन देगा? क्या जनता की जान इतनी सस्ती है कि उसे कागजी स्पष्टीकरणों और झूठे आश्वासनों की भेंट चढ़ा दिया जाए? यह त्रासदी दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र द्वारा की गई वह हत्या है जिसमें हथियार दूषित पानी है और कातिल नगर निगम की लापरवाही।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!