बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस से फिर दुर्घटना: दो, दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर; 4 घायल, लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बार फिर सांवेर रोड पर इंदौर-उज्जैन चलने वाली बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस कहर बनकर दौड़ी और दो, दो पहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक महिला व बच्चे सहित चार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों और राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
धरमपुरी के पास ग्राम बढ़िया एमा में काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने क्षेत्र-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार के बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस (एमपी 09 एफए 9720) ने आगे चल रही एक मोपेड (एमपी 09 यूजी 2650) को टक्कर मार दी।
इसके बाद सामने से आ रही बाइक (एमपी 09 यूटी 6302) को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोपेड सवार ड्रीमलैंड सिटी धरमपुरी निवासी सारांश यादव व उसका भाई शिवांग यादव और बाइक सवार मो. आजम व कलावती बाई घायल हो गए।
घायल शिवांग का हाथ काटने की नौबत आ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धरमपुरी के पास सिक्स लेन रोड निर्माण के चलते ट्रैफिक एक ही साइड पर शिफ्ट किया हुआ है। बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस उज्जैन से इंदौर आ रही थी।
बस में सवार ड्राइवर रवि चौहान ने ओवर टेक करने के चक्कर दुर्घटना को अंजाम दिया। इससे गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। बस पर पथराव कर उसके कांच भी फोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर बस को जब्त कर लिया।
घायलों को पहले सांवेर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया था। वहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। बताते हैं उक्त दुर्घटना के बाद रात करीब 9:30 बजे सांवेर रोड पर ही गुर्जर ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस ने भी डिवाइडर से कट ले रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।
संबंधित समाचार

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!