मीडियाकर्मियों पर हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश
Khulasa First
संवाददाता

इंदौर प्रेस क्लब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी पहुंचे पुलिस आयुक्त कार्यालय, आयुक्त से मुलाकात कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी की मांग
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
पत्रकार हेमंत शर्मा और कैमरा पर्सन राजा खान पर गत दिनों आरटीओ कार्यालय में कवरेज के दौरान हुए जानलेवा हमले के सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में इंदौर प्रेस क्लब के नेतृत्व में सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। आयुक्त संतोष कुमार सिंह से चर्चा की और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह को पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
आला पुलिस अधिकारियों से इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने कहा आश्चर्य का विषय है कि मीडियाकर्मियों पर हमले के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी मीडियाकर्मियों पर हमले का साहस न जुटा सके।
पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी होगी और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय प्रकाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, छायाकार, वीडियो जर्नलिस्ट उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!