नाबालिग की मौत के बाद फूटा गुस्सा, आखिर कातिल कौन: बायपास पर मौत देने वाली चाइना डोर...
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
प्रतिबंधित चाइना डोर ने फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेजाजी नगर बायपास पर सोमवार को हुई नाबालिग की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। 17 वर्षीय गुलशन की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन ही नहीं, शहरवासी भी प्रशासन और पुलिस से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
गुलशन के परिजन का कहना है शहर में हर साल चाइना डोर से मौतें होती हैं, पर जिम्मेदारी तय करने की जगह सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जाती हैं। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद दुकानों पर खुलेआम चाइना डोर बेची जा रही है। पकड़ाते हैं सिर्फ छोटे दुकानदार, असली सप्लायर कार्रवाई से बच जाता है। स्थानीय लोगों ने बीती रात पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा इन घटनाओं को ‘दुर्घटना’ बताकर छोड़ देना अब बर्दाश्त नहीं होगा।
पतंगबाज की तलाश में जुटी पुलिस... थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया चाइनीज डोर सड़क के बीच पतंगबाजी के दौरान फंसी थी। पुलिस द्वारा क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस समय पतंग उड़ाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां आसपास की कॉलोनियों में कुछ युवकों के पतंग उड़ाने की सूचना मिली है। पुलिस टीमें संदिग्धों के घरों में पूछताछ कर रही हैं।
चाइनीज डोर सप्लाई का बड़ा नेटवर्क... पुलिस का मानना है कि चाइना की डोर की अवैध सप्लाई का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। तेजाजी नगर क्षेत्र में छह महीनों में चाइनीज डोर की 10 से ज्यादा खेप जब्त की जा चुकी है। कई बार आरोपियों को जमानत मिल जाती है और यह धंधा फिर शुरू हो जाता है।
गला कटने से लहूलुहान हुआ गुलशन
अरुण और उसके अन्य घायल दोस्तों ने बताया तेज रफ्तार में बाइक चल रही थी, इसलिए चाइनीज डोर लगते ही किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। यदि डोर थोड़ी भी ऊपर होती तो हम सब कट जाते। गुलशन को बहुत गहरा कट लगा था। दो अन्य दोस्तों के हाथों पर गहरे घाव हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
चाइनीज मांझे की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्रीपुरा पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों से 70 हजार के 200 रोल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई रेडियो चौक और मेवाती मोहल्ला क्षेत्र में की गई। एक आरोपी देव ओटकर निवासी रेडियो चौक को प्रतिबंधित चाइनीज डोर के एक रोल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि यह धागा वह समीर मेव नामक युवक से खरीदकर लाया। इसके बाद पुलिस टीम मेवाती मोहल्ला पहुंची और आरोपी समीर मेव को उसकी दुकान से चाइनीज डोर के 200 रोल सहित धरदबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 223 (बी) व 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!