इंदौर-उज्जैन मार्ग पर नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में बनेगा प्रवेश द्वार: बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं इंदौर नगर निगम के बीच हुआ अनुबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं इंदौर नगर निगम के बीच जनभागीदारी से इंदौर-उज्जैन मार्ग पर 8 से 10 करोड़ रुपए की लागत से भव्य द्वार का निर्माण करने पर सहमति बन गई है।
यह प्रवेश द्वार फाउंडेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल द्वारा उनकी धर्मपत्नी नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में उनके संस्थानों एमराल्ड एवं अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन ग्रुप ऑफ कंपनी की ओर से बनवाया जाएगा। यह प्रवेश द्वार इंदौर के लिए गौरव का प्रतीक चिह्न होगा, जो इंदौर-उज्जैन टोल बूथ के पहले बनाया जाएगा।
आगामी सिंहस्थ मेले के पूर्व इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को इंदौर स्मार्ट सिटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में फाउंडेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल और नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ इस प्रोजेक्ट की योजना पर विचार मंथन कर दोनों पक्षों के बीच इस आशय का अनुबंध भी स्वीकृत कर लिया।
फाउंडेशन एवं नगर निगम के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रवेश द्वार 233 फीट चौड़ा और 61 फीट ऊंचा होगा, जो इंदौर-उज्जैन वासियों के साथ ही सिंहस्थ मेले में आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
महाकाल द्वार के नाम से जाना जाएगा
इस द्वार का निर्माण कार्य देश-विदेश की प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर कंपनियों के माध्यम से कराया जाएगा और प्रवेश द्वार के दोनों ओर अनेक सौंदर्य कलाकृतियां भी बनाई जाएंगी, जो हिंदू देवी-देवताओं के परंपरागत प्रतीक चिह्नों से अलंकृत रहेंगी।
इस प्रवेश द्वार को महाकाल द्वार के नाम से जाना जाएगा। गेट पर देवी अहिल्या की मूर्ति भी स्थापित होगी और द्वार के परिदृश्य में हाई-डेफिनेशन विद्युत उपकरणों और यंत्रों से विद्युत व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे रात्रि के समय में भी यह प्रवेश द्वार भव्य आभा और रोशनी से प्रकाशित रहेगा।
फाउंडेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच हुए इस अनुबंध के बाद जल्द ही भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जो आगामी सिंहस्थ मेले के पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 8 से 10 करोड़ रुपए आंकी गई है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!