खबर
टॉप न्यूज

सट्टे में हारे जुआरियों की संपत्ति तक हड़प लेता था अमित अग्रवाल: बैतूल में हुई साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले का हैं; मास्टरमाइंड ?

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

11 दिसंबर 2025, 3:52 pm
शेयर करें:
सट्टे में हारे जुआरियों की संपत्ति तक हड़प लेता था अमित अग्रवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में गैंग संचालित कर बैतूल के भोलेभाले लोगों व मृतक के खातों में करोड़ों रु. डलवाकर निकालने वाले कुख्यात सटोरिए अमित अग्रवाल को लेकर खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में नया खुलासा हुआ है। अमित अग्रवाल क्रिकेट के सट्टे में हारने वाले व हारी हुई राशि न देने वाले ग्राहकों से उनकी संपत्ति हड़प लेता था।

वह ग्राहकों के प्लाॅट और कार उनसे छीन लेता था और अपने इंदौर के ही एक अपने खास दोस्त के पास छीनी हुई चीजें जमा करवा देता था। जो सट्टे में हारी राशि लौटा देता था उन्हें वापस उनका सामान लौटा देता था।

सूत्रों के मुताबिक अमित अग्रवाल शहर का बड़ा सटोरिया है जो कि क्रिकेट के सट्टे सहित अन्य धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त हैं। वह बड़े बुकी अग्रवाल बंधुओं से जुड़ा होने के साथ, साथ ही भोलेभाले लोगों के और फर्जी खातों का उपयोग कर उनमें क्रिकेट सहित धोखाधड़ी से आने वाली राशिया डलवाता था।

खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि अमित अग्रवाल अपने दोस्तों के खाते और उनकी फर्मों में भी ठगी के रुपए डलवाता था। उसका खास दोस्त निधिष पांडे भी उसकी गतिविधियों में लिप्त हैं। क्योंकि अमित अग्रवाल अपने ग्राहकों से राशि वसूलने के लिए उनकी संपत्ति हड़प लेता था और उन्हें अपने दोस्त निधिष के यहां जमा करवा देता था।

ऐसा कर उसने कई ग्राहकों की संपत्ति तक हड़प ली हैं। जिसका सबूत यह है कि पलासिया क्षेत्र में हड़पे प्लाॅटों में छीनी गई गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बताया जा रहा है कि अग्रवाल बंधुओं की अवैध रूप से क्रिकेट के सट्टे से कमाई हुई राशि को लेने के लिए भी अमित उक्त खातों का उपयोग कर रहा था, साथ ही खातों का अल्टर करने वालों ठगों के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी एडवाइजरी आदि ठगी से आने वाली राशि भी उक्त खातों में डलवा रहा था।

यह बात भी सामने आई है कि अमित ने कई ट्रांजेशन अपने दोस्त निधिष के खाते में पलटाए हैं। मामले में पुलिस उसके और उसकी फर्म के खाते खंगाले तो बड़ा खुलासा हो सकता हैं।

ब्याज से पैसे लेने से शुरुआत, आज करोड़ों का मालिक... सूत्रों के मुताबिक अमित अग्रवाल पहले नंदानगर मे रहता था। 5 साल पहले लोगों से 5-10 हजार ब्याज बट्टे पर पैसे लेने वाला यह अमित अग्रवाल बीते चार साल में मालदार होकर आज बड़ी-बड़ी गाड़ियां मेंटेन कर रहा था। उसके द्वारा सट्टे और ठगी में कमाई राशि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका वर्तमान में महालक्ष्मी नगर में करोड़ों का बगला होने के साथ कई महंगी गाड़ियां भी है।

बैतूल पुलिस बच रही जवाब देने से
बैतूल के 7 लोगों के खातों में साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई थी। चौंकाने वाली बात यह कि एक खाता मृतक राजेश बर्डे के नाम था। बैतूल पुलिस व एसटीएफ ने ठगी करने वाले राजा उर्फ आयुश चौहान, अंकित राजपूत व नरेंद्र सिंह राजपूत को इंदौर में पकड़ा था। इन्हीं से पूछताछ में अमित अग्रवाल का नाम सामने आया। इसके बाद अमित ‘तोड़ बट्टे’ में छिपता फिर रहा था।

बैतूल पुलिस ने उसे हरदा बॉर्डर से पकड़ा। अब पुलिस पूछताछ कर रही है। खुलासा फर्स्ट ने जांच अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन उन्होंने जांच का हवाला देते हुए कार्रवाई बताने से मना कर दिया। बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन से भी खबर को लेकर उनके मोबाइल नं. 62634 42967 पर कई बार चर्चा करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

टैग:

संबंधित समाचार

चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

5 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

12 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

19 minutes ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

27 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

34 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

41 minutes ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 1 hour ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 2 hours ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!