अल्प्राजोलम सप्लायर दबोचा: 1000 टेबलेट बरामद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदन नगर निवासी एक युवक को 1000 अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी इलाके में सप्लाई देने पहुंचा था, लेकिन पुलिस की तगड़ी घेराबंदी में फंस गया।
जब्त गोलियों की कीमत करीब 45,000 रुपए बताई जा रही है। नारकोटिक्स विंग के एएसआई विजय मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैजल पिता असलम (24) निवासी चंदन नगर भारी मात्रा में अल्प्राजोलम लेकर मंडी क्षेत्र में किसी ग्राहक से मिलने आ रहा है।
सूचना मिलते ही एएसआई मिश्रा ने टीम को एक्टिव किया और राजकुमार सब्जी मंडी की ओर घेराबंदी करवाई। कुछ ही देर में मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक वहां पहुंचा। शक के आधार पर रोका और तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके बैग से अल्प्राजोलम की 1000 टेबलेट मिलीं, जिन्हें वह सप्लाई करने आया था। टीम ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विंग ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से छोटी–छोटी खेप में सप्लाई कर रहा था। अब इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। नारकोटिक्स विंग यह पता लगा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में टेबलेट कहां से लाता था और किन-किन इलाकों में सप्लाई करता था।
इसके फोन रिकॉर्ड, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि कार्रवाई में पूरी सप्लाई चैन का खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!