हंस ट्रेवल्स की बसों में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ के आरोप: विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, इंदौर विभाग ने जिला प्रशासन, पुलिस एवं आरटीओ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर हंस ट्रेवल्स की बसों में महिला यात्रियों के साथ कथित अभद्रता और छेड़छाड़ की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
संगठन का कहना है कि बीते दिनों हुई घटना से शहर की गरिमा आहत हुई है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लंबे समय से हंस ट्रेवल्स की बसों में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और अव्यवस्था की शिकायतें आती रही हैं। हाल ही में कुछ महिला यात्रियों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में यह मामला प्रमुखता से सामने आया। संगठन का आरोप है कि संबंधित बस मालिकों व स्टाफ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रशासन को सौंपे गए मुख्य मांग-पत्र
विहिप–बजरंग दल ने बस स्टाफ एवं संचालन से जुड़ी कई बिंदुओं पर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है
स्टाफ वेरीफिकेशन और दस्तावेजों की जांच : ड्राइवर–कंडक्टरों के लाइसेंस, चरित्र प्रमाण पत्र व पुलिस सत्यापन की जांच की जाए। बस मालिकों द्वारा स्टाफ वेरीफिकेशन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से रखी गई है या नहीं, इसकी पुष्टि की जाए।
नशे में वाहन न चलाने की पुष्टि : ड्राइवरों की यात्रा से पहले मेडिकल/ब्रीथ एनालाइजर जांच अनिवार्य की जाए। टोल प्लाजा पर भी नशे की जांच की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाए।
बसों में अनिवार्य जानकारी का प्रदर्शन : बस रूट, इमरजेंसी नंबर, थानों के संपर्क क्रमांक, संचालक विवरण और आरटीओ नियमों का प्रदर्शन बस के अंदर एवं बाहर किया जाए।
यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड : कोई भी बस स्टाफ बिना यूनिफॉर्म और वैध आईडी कार्ड के ड्यूटी पर न हो।
ओवरलोडिंग व अवैध लगेज पर रोक : निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाया जाए। भारी लगेज वाली बसों का शहर में प्रवेश आरटीओ नियमों के अनुसार नियंत्रित किया जाए।
सुरक्षा और दुर्घटनाओं को लेकर चिंता
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार व लापरवाह संचालन से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। इसी कारण संगठन ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा जांच की आवश्यकता बताई है।
संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि बस संचालकों, ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और वे सुरक्षित यात्रा कर सकें।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल स्वयं समाज हित में सड़कों पर उतरकर बसों की जांच करेगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!