भाट समाज में आर्थिक अनियमितताओं का आरोप: पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज
Khulasa First
संवाददाता

समाज के धन के गबन, अवैध वसूली और हिसाब न देने की शिकायत पर रावजी बाजार पुलिस की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री ब्रह्मभट्ट क्षत्रिय भाट समाज, इंदौर के समाजजन ने संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष अरुण मुन्ना चौहान पर अवैध वसूली, समाज की धनराशि के गबन और धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए थाना रावजी बाजार में लिखित शिकायत की। शिकायत की आमद PSRB/58/SPP/11/07/25 पर दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक को सौंप दी गई है।
जांच के दौरान समाजजन रघुवीर सिंह कछवाह, उमेश गौड़, असलम शाह, विकास सोनोने, राजेश खिच्ची, कैलाश चौहान, चेतन बागौरा, मनीष गेहलोद के बयान दर्ज किए गए।
शिकायत के साथ समाज की कमेटी से जुड़े दस्तावेज, रसीदें, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, नकद लेन-देन की पर्चियां, कार्यक्रमों से जुड़े फोटो व अन्य प्रमाण भी प्रस्तुत किए गए।
ये आरोप लगे
अध्यक्ष रहते हुए अरुण मुन्ना चौहान ने धार्मिक कार्यक्रमों (भागवत, नवरात्रि आदि) में आए लाखों रुपये के चंदे का हिसाब नहीं दिया। समाज की धर्मशाला और दुकानों का किराया समिति के खाते में जमा न कर अपने व्यक्तिगत खाते में प्राप्त किया। बिजली बिल के लिए समाज से राशि वसूलने के बाद भी बिल जमा नहीं किया गया, जिससे ₹3,63,521 का बकाया बना।
समाज के बर्तनों व संपत्ति से होने वाली आय का भी कोई लेखा-जोखा नहीं दिया गया। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी स्वयं को अध्यक्ष बताकर चंदा उगाही जारी रखी। समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा हिसाब मांगे जाने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
जांच में सामने आए तथ्य
पुलिस जांच में पाया गया कि समाज की समिति पंजीकृत है तथा उसका एसबीआई बैंक खाता संचालित है, लेकिन आरोपी द्वारा समाज की आय को अपने निजी खाते में लिया जा रहा था। कार्यकारिणी के त्यागपत्र दे देने के बाद भी आरोपी ने नई समिति नहीं बनाई और मनमाने तरीके से समाज का संचालन कर आर्थिक अनियमितताएं की।
आरोपी को कठोर दंड दिया जाए
उपलब्ध दस्तावेजों, गवाहों के कथनों और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा समाज की धनराशि का गबन और अमानत में खयानत करना प्रमाणित पाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति उपरांत अरुण मुन्ना चौहान के विरुद्ध धारा 316(4) बीएनएस 23 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई। समाजजन ने मांग की है कि आरोपी को कठोर दंड दिया जाए और समाज को उसकी अवैध गतिविधियों से मुक्ति मिले।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!