हंस ट्रेवल्स पर बढ़ रहे आरोप: परिवहन विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल; यात्री सेवा में लापरवाही और प्रताड़ना के मामले बढ़े
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हंस ट्रेवल्स की बसों में यात्रियों के साथ बदसलूकी और सुरक्षा में चूक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। युवती से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 1 दिसंबर की रात एक और बड़ा विवाद सामने आ गया।
इंदौर की 46 वर्षीय महिला यात्री विमला रात 8.20 बजे हंस ट्रेवल्स की बस से अहमद नगर के लिए रवाना हुई थीं। उन्हें 2 दिसंबर की सुबह 6 बजे कोटला रोड पर उतारा जाना था, लेकिन सफर के बीच बस का कांच टूट गया। दुर्घटना की आशंका के चलते आगे यात्रा रोक दी गई और हेड ऑफिस से दूसरी बस बुलवाई गई, जिसे मौके पर पहुंचने में कई घंटे लग गए।
महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ीं, कार्रवाई शिथिल
हंस ट्रेवल्स की बसों में एक महीने के भीतर महिलाओं से छेड़छाड़ के दो बड़े मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई से इंदौर आ रही बस में शराबी युवक और बस स्टाफ द्वारा एक युवती से गलत हरकत किए जाने की शिकायत पर ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार हुए थे, जबकि मुख्य आरोपी किशोर सिंह फरार हो गया था।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौंगड़े द्वारा कोर्ट में कमजोर दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के कारण बस छोड़ दी गई। जबकि खुलासा फर्स्ट ने पहले ही बस के दस्तावेजों में भारी कमियों का खुलासा कर परिवहन विभाग को जानकारी दी थी। इसके बावजूद विभाग ने हंस ट्रेवल्स के खिलाफ कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की।
सामान रखने के नाम पर वसूलेे 100 से 500 रुपए
रेस्क्यू बस पहुंची तो यात्रियों का सामान रखने के नाम पर वसूली शुरू कर दी। यात्रियों से 100-500 रुपए तक वसूले गए। विरोध करने पर ड्राइवर-कंडक्टर ने गाली-गलौज कर वहीं छोड़ देने की धमकी दी। आधी रात को फंसे यात्रियों ने मजबूरी में पैसा दिया। महिला यात्री विमला से भी दुर्व्यवहार किया गया और बार-बार पुणे छोड़ देने की धमकी दी गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
उन्होंने बेटे को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। बेटे ने अहमदनगर में अपने मामा को सूचना देकर मां को सुरक्षित लेने की व्यवस्था कराई। विमला के बेटे शुभम डाबी ने इंदौर स्थित हंस ट्रैवल्स ऑफिस में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि वहां से उसे सिर्फ इतना कहकर लौटा दिया गया कि चार दिन बाद मां को लेकर आना, ड्राइवर-कंडक्टर की फोटो दिखा देंगे, पहचान कर पुलिस रिपोर्ट कर देना।
जब्त किया जाना चाहिए था
एसी बस (क्रमांक एआर 11 डी 1919) अब दोबारा सड़क पर दौड़ रही है, जो यात्री सुरक्षा में बड़ी चूक है। अब सेंधवा पुलिस और बस प्रबंधन पर यह आरोप भी लग रहे हैं कि उन्होंने कोर्ट में सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए और महत्वपूर्ण सबूत छुपाए। इस पर सरकारी वकील को आपत्ति लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!