शिक्षा के मंदिर में ‘शराबखोरी‘: स्कूल और आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले मासूमों पर बुरा असर, शिक्षक- शिक्षिकाएं परेशान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आदर्श इंदिरा नगर स्थित प्रायमरी विद्यालय परिसर में आंगनवाड़ी और खेड़ापति हनुमान मंदिर हैं, लेकिन स्कूल बंद होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे सुबह जब छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचते हैं तो वहां शराबखोरी का सबूत दिखाई देते हैं। शिक्षिकाओं ने इस मामले की शिकायत बीआरसी और डीपीसी से की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे परेशान हो रहे हैं।
बताया जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी अव्यवस्थाओं की अनदेखी कर रही हैं, जिससे पूरा विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। डीईओ, डीपीसी और बीआरसी की लापरवाही से शहर के ही स्कूलों की हालत दयनीय है, लेकिन इन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चे परेशान हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा खुलासा फर्स्ट कर रहा है।
यह मामला आदर्श इंदिरा नगर का है। जहां खेड़ापति हनुमंदिर कम्युनिटी हॉल है। यह परिसर बड़ा होने से यहां प्राइमरी व आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा है। हर दिन सुबह बच्चों को वहां शराब की खाली बोतलें, खाने की सामग्री बिखरी मिलती है। महिला सफाईकर्मी हर दिन स्कूल परिसर की सफाई करती है, जिसके बाद ही परिसर बच्चों के बैठने व खेलने के लायक बन पाता है।
शिकायत पर सुनवाई नहीं: खेड़ापति हनुमान मंदिर जहां स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र भी है, वहीं स्कूल बंद होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जो देर रात तक शराब पीकर कचरा फैलाते हैं। कई बार शिक्षिकाओं ने डीईओ शांता स्वामी, डीपीसी संजय मिश्रा और बीआरसी राजेंद्र तंवर से शिकायत की, पर किसी अधिकारी ने इसे रोकने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया है। इससे दिनोदिन स्कूल परिसर पूरी तरह से असामाजिक तत्वों के जमावड़े का केंद्र बनता जा रहा है।
वीडियो बनाया
मजदूर नेता मुकेश शर्मा ने बताया कि वह खेड़ापति हनुमान मंदिर गए तो स्कूल परिसर में गंदगी देखी। सबसे स्वच्छ शहर में शिक्षा के मंदिर में गंदगी देख उन्होंने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद खुलासा फर्स्ट को मुकेश शर्मा ने बताया कि खुलेआम सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और मंदिर परिसर में शराबखोरी हो रही है। इससे भविष्य में कभी भी कोई घटना घट सकती है, लेकिन जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
मामले की जांच कराता हूं
मेरे पास अब तक इस तरह की शिकायत नहीं आई है, मैं मामले की जांच कराता हूं। - संजय मिश्रा, डीपीसी
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
मुझे शिकायत मिली है, मैं जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करूंगा। - राजेंद्र तंवर, बीआरसी
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!