खबर
Top News

यातायात की’ प्रयोगशाला’ बना अग्रसेन चौराहा दिनभर धड़ल्ले से हो रही भारी वाहनों की आवाजाही

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

18 दिसंबर 2025, 2:53 pm
शेयर करें:
यातायात की’ प्रयोगशाला’ बना अग्रसेन चौराहा दिनभर धड़ल्ले से हो रही भारी वाहनों की आवाजाही

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अग्रसेन चौराहा यातायात पुलिस की प्रयोगशाला बन गया है। यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस कमिनश्नर के आदेश को हवा में उड़ाकर भारी वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं सड़क पर जाम लगने से शहरवासी भी परेशान हो रहे हैं।

घनी बस्ती में बसी छावनी अनाज मंडी और लोहामंडी में भारी भरकम ट्रकों की आवाजाही से लोग परेशान हैं। कई बार हादसे होने और हर दिन जाम लगने से परेशान रहवासियों और व्यापारियों ने कलेक्टर व पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई कि क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए।

इसके चलते पहले कलेक्टर शिवम वर्मा ने भारी वाहनों पर रोक लगाई बाद में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने भी आदेश जारी कर सुबह 6 से रात 11 बजे तक अग्रसेन चौराहे से लोहामंडी की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी। इस आदेश के परिपालन में अग्रसेन चौराहे पर स्टापर पर बैनर भी चस्पा किया गया है, लेकिन मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने इस आदेश को हवा में उड़ाकर भारी वाहनों को लोहामंडी की ओर जाने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। इसके चलते यातायात की प्रयोगशाला बने अग्रसेन चौराहे पर हर दिनभार वाहनों की आवाजाही हो रही है।

आदेश पर भारी व्यापारी
हाल ही में कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोहामंडी में कामकाज करने वाले कारोबारियों को हिदायत दी थी कि जिन व्यापारियों को निरंजनपुर स्थित लोहामंडी में दुकानें मिल गई हैं वह अपना कारोबार वहां शुरू करें, लेकिन कलेक्टर के इस आदेश के बाद भी एक भी व्यापारी ने अपना कारोबार नई लोहामंडी में शुरू नहीं किया है।

वहीं ट्रासपोर्टर के तौर पर काम करने वालों ने प्रशासन व पुलिस पर दबाव बनाकर भारी वाहनों की आवाजाही को अनुमति देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यातायात पुलिस से मिलीभगत कर ट्रांसपोर्टरों के ट्रक पूरे दिन धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे हैं।

याचिका की तैयारी
बताया जाता है कि यातायात पुलिस द्वारा इंदौर अनाज-तिलहन व्यापारी संघ एवं एसोसिएशन ऑफ पल्सेस मैन्यूफैक्चरर्स के पत्र पर लोहामंडी मार्ग के लिए भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति का प्रस्ताव कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया। इसके चलते कलेक्टर शिवम वर्मा ने यातायात पुलिस द्वारा दिए गए पत्र पर लोहामंडी मार्ग के लिए भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति दे दी।

इससे वाहनों की आवाजाही अधिक हो गई, लेकिन अब कलेक्टर द्वारा यातायात पुलिस के प्रस्ताव पर भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति देने के विरुद्ध चितावद, कौशल्यापुरी, शिवमोती नगर, मंगलमूर्ति नगर, साजन नगर, प्रकाश नगर, खंडेलवाल नगर, जानकी नगर, अग्रवाल नगर, स्नेह नगर, पटेल नगर, सर्वोदय नगर के रहवासी अदालत में याचिका दायर करने की तैयारी में जुट गए हैं।

पुलिसकर्मियों की मनमानी शुरू, पूरे क्षेत्र में रहता है ट्रैफिक का भारी दबाव
अग्रसेन चौराहे के स्टापर पर लगाए गए एक अन्य बैनर से सुबह 6 से 12 बजे और शाम 5 बजे से रात तक भारी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि दिन में दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से जारी है। चौराहे पर यातायात संभालने वाले पुलिसकर्मियों ने इस तरह पुलिस कमिश्नर के आदेश का पालन करने का दिखावा करते हुए अपनी मनमानी शुरू कर दी है।

इससे यह कहा जाने लगा है कि अग्रसेन चौराहा यातायात पुलिस की प्रयोगशाला बन गया है। गौरतलब है कि भारी वाहनों की आवाजाही से दिनभर तीन इमली, नौलखा और अग्रसेन चौराहा पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है।

इसके चलते ही कलेक्टर ने मात्र अनाज वाहनों को छावनी अनाज मंडी आने-जाने की अनुमति देने की मंजूरी दी, लेकिन अग्रसेन चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी अनाज के ट्रकों के नाम पर लोहामंडी में ट्रकों को जाने की छूट दे रहे हैं। इससे यातायात का कचूमर निकल रहा है। हर दिन रहवासी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, लेकिन अफसर अपने ही आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

ट्रांसपोर्टरों ने जमाया कब्जा
ज्ञात रहे कि घनी बस्ती क्षेत्र में स्थित लकड़ी मंडी और लोहामंडी को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद भी लोहामंडी में कई ट्रांसपोर्टरों ने अपना कब्जा जमा लिया है। इसके चलते बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे हैं। इससे हर दिन सैकड़ों ट्रकों में सामान लोहामंडी पहुंचता है।

ट्रांसपोर्टर तक ट्रक आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए अधिकतर ट्रांसपोर्टरों ने अनाज के ट्रक बताकर अपने ट्रकों को इंट्री दिलाना शुरू कर दिया है। जबकि ट्रांसपोर्टर के ट्रकों की आवाजाही पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक पूरी तरह रोक लगी हुई है। इसके बाद भी लोहामंडी में दिनभर भारी भरकम ट्रकों की आवाजाही बदस्तूर जारी है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 11 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 11 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 12 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 12 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 12 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 12 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 12 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 12 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 12 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!