नोटरी पर प्लॉट काटकर बेच रहा अग्रवाल: नरसिंह वाटिका, नरसिंह धाम कॉलोनी की टीएनसी-रेरा अप्रूवल नहीं, दलाल तैनात किए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भूमाफिया और कॉलोनाइजर अतुल अग्रवाल द्वारा बिहाड़िया-सनावदिया में दो अवैध कॉलोनियां काटकर नोटरी पर प्लॉट बेचने का खुलासा हुआ है। उक्त दोनों कॉलोनियों की न तो टीएनसी है और न ही रेरा अप्रूवल। इसके बावजूद अग्रवाल द्वारा लोगों को यह झांसा देकर प्लॉट वेचे जा रहे हैं कि ये कॉलोनियां बाद में वैध हो जाएंगी।
भूमाफिया अग्रवाल नरसिंह वाटिका और नरसिंह धाम नाम से काटी गई इन कॉलोनियों में लोगों को यह कहकर प्लॉट बेच रहा है कि अभी सस्ते हैं, बाद में कॉलोनी वैध होने पर यही प्लॉट काफी महंगे हो जाएंगे। जबकि सच यह है कि इन अवैध कॉलोनियों पर कभी भी प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है और ऐसा होने पर जो लोग अपनी जीवनभर की कमाई की पूंजी यहां प्लॉट में निवेश कर रहे हैं, वह डूब जाएगी। अंत में उनके हाथ न प्लॉट लगेगा और पैसे वापस मिलेंगे।
धड़ल्ले से बन रहे मकान
दोनों कॉलोनियों में टीएनसी-रेरा अप्रूवल न होने के बावजूद लोग अग्रवाल और उसके गुर्गों के झांसे में आकर यहां न केवल प्लॉट खरीद रहे, बल्कि धड़ल्ले से मकान निर्माण भी कर रहे हैं। ये तय है कि भविष्य में यहां प्रशासन का बुलडोजर चलेगा और लोगों का अपना घर का सपना ध्वस्त हो जाएगा।
धमकाकर एक ही प्लॉट कई लोगों को बेच रहे
भूमाफिया अग्रवाल ने यहां अपने दलाल छोड़ रखे हैं, जो लोगों को बरगलाकर प्लॉट बेचने में जुटे हैं। खास बात यह कि अग्रवाल और उसके गुर्गे यहां बेचे गए प्लॉट पर जबरिया कब्जा कर प्लॉटधारक को डरा-धमकाकर भगा देते हैं। इसके बाद वही प्लॉट किसी और को बेच देते हैं।
रजिस्ट्री बंद है
मामले में अतुल अग्रवाल का कहना है कि उसकी दोनों कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद है। जो मकान बन रहे हैं, वे पूर्व में बेचे गए प्लॉटों पर हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!