खबर
टॉप न्यूज

सरकारी यात्री बसों में माल ढुलाई प्रतिस्पर्धा के खिलाफ: निजी बस ऑपरेटर, परिवहन विशेषज्ञ और संगठनों ने प्रस्ताव पर उठाए सवाल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 दिसंबर 2025, 3:40 pm
शेयर करें:
सरकारी यात्री बसों में माल ढुलाई प्रतिस्पर्धा के खिलाफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मप्र सरकार द्वारा प्रस्तावित सरकारी बसों में सीमित मात्रा में माल व पार्सल ढुलाई अनुमति पर विरोध और आशंका की आवाज तेज हो गई है। इस मुद्दे पर खुलासा फर्स्ट के खुलासे के बाद निजी बस संचालकों, परिवहन से जुड़े विशेषज्ञों और राष्ट्रीय स्तर के संगठनों ने प्रतिक्रिया दी हैं। अधिकांश प्रतिक्रियाओं में यात्रियों की सुरक्षा, समान प्रतिस्पर्धा और नियमों की व्यवहारिकता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

वरिष्ठ बस व्यवसायी और आरटीआई एक्टिविस्ट भूपेंद्रकुमार जैन ने कहा एक ही विषय पर निजी बस संचालकों और राज्य परिवहन उपक्रम के लिए अलग-अलग नियम तर्कसंगत नहीं। इस प्रस्ताव से राज्य परिवहन उपक्रम को विशेष लाभ मिलता है, तो यह ‘साफ-सुथरी प्रतिस्पर्धा’ सिद्धांत के खिलाफ होगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि निजी बस मालिक इस अधिसूचना को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते हैं। एडवोकेट सूरजकुमार अग्रवाल ने नियमों को अव्यवहारिक बताते हुए कहा सरकारी बसों को निजी कंपनियों से चलवाने और पुराने ऑपरेटरों को बाहर करने की मंशा दिखाई देती है।

उन्होंने आरोप लगाया जो व्यवस्था पहले से काम कर रही है, उसके खिलाफ नियम बनाए जा रहे हैं। स्लीपर बसों से जुड़े मुद्दों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जबकि एनआईसी का पोर्टल कई दिनों से सर्वर समस्या के कारण ठीक से काम नहीं कर रहा है। उनके अनुसार इस स्थिति से केंद्रीय स्तर तक अवगत कराना जरूरी है।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, नई दिल्ली के चेयरमैन सीएल मुकाती ने यात्री बसों में माल ढुलाई के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। कहा लोकसेवा वाहनों की स्पष्ट श्रेणियां निर्धारित हैं—एक यात्री और दूसरी माल परिवहन। ऐसे में बसों को व्यावसायिक माल ढुलाई की अनुमति यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

इससे न केवल जनसुरक्षा प्रभावित होगी, बल्कि राज्य सरकार को राजस्व हानि भी हो सकती है, क्योंकि माल परिवहन के लिए पहले से ही पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध हैं। उन्होंने सवाल उठाया यदि बसों को माल ढुलाई की अनुमति दी जाती है, तो समानता के सिद्धांत के तहत ट्रकों को यात्री परिवहन की अनुमति क्यों न दी जाए?

कुल मिलाकर, प्रस्तावित संशोधनों को लेकर परिवहन क्षेत्र में असमंजस और असंतोष की स्थिति बन रही है। सरकार ने आपत्तियों और सुझावों के लिए 30 दिन की अवधि तय की है। यह देखना अहम होगा कि इस अवधि में उठे सवालों और प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार नियमों में कोई बदलाव करती है या नहीं। फिलहाल, यात्री सुरक्षा, रोजगार और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दे इस बहस के केंद्र में हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 2 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 3 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 3 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 3 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 3 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 3 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 3 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 3 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 4 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 4 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 4 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 4 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 4 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 4 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 4 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!