बस के बाद ट्रेन से शराब तस्करी का हुआ खुलासा: शांति एक्सप्रेस से पांच पेटी अवैध शराब ले जा रहा ठेकेदार का भाई हुआ गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर पुलिस द्वारा हाल ही में सलूजा ट्रेवल्स की बस से लाखों की अवैध शराब जब्त किए जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कल रात जीआरपी ने ट्रेन के जरिए गुजरात शराब सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया। इस कार्रवाई ने शराब माफिया की गतिविधियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जीआरपी टीआई रश्मि पाटीदार के मुताबिक लक्ष्मीबाई स्टेशन पर शांति एक्सप्रेस में सघन चेकिंग के दौरान एक यात्री को संदेह होने पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 पेटियों में भरी करीब 47 लीटर शराब बरामद की गई। शराब बोतलों में पैक थी, जिसे अवैध रूप से गुजरात सप्लाई किया जाना था।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अरविंद उर्फ पिंटू पिता मुन्नालाल जायसवाल (43) निवासी श्याम नगर, मेन हीरा नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन से शराब गुजरात ले जाने की बात कबूल की। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। अवैध शराब सप्लाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
लाइसेंसी ठेकेदार का भाई निकला आरोपी
सूत्रों के अनुसार अरविंद उर्फ पिंटू जायसवाल इंदौर के लाइसेंसी ठेकेदार सुमित जायसवाल का भाई है। बताया जा रहा है वह कंचनबाग स्थित दुकान से शराब लेकर गुजरात सप्लाई करने के इरादे से निकला था। तस्करों के बदलते रास्ते : कुछ दिन पहले ही विजय नगर पुलिस ने सलूजा ट्रेवल्स की बस से अहमदाबाद भेजी जा रही 90 पेटी अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी। अब ट्रेन के जरिए शराब तस्करी का मामला सामने आने से साफ है तस्कर लगातार अपने रास्ते और तरीके बदल रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!