कुर्की के बाद बैंक की सील में सेंध का लगाया आरोप: बिखरा हुआ था घर के भीतर सारा सामान
Khulasa First
संवाददाता

नीलाम हो चुके घर का ताला खुला तो दंग रह गया परिवार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मिर्जापुर स्थित रामजी वाटिका में केनरा बैंक की नौलखा शाखा द्वारा की गई एक नीलामी प्रक्रिया सोमवार को उस समय विवाद और हंगामे में तब्दील हो गई, जब बैंक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में सील किए गए मकान का ताला खोला गया। घर के भीतर का नजारा देख कर्जदार सिद्धार्थसिंह राजपूत और उनके परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बैंक की आधिकारिक अभिरक्षा में रहने के बावजूद घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। परिजन ने बैंककर्मियों पर चोरी की शंका जाहिर करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस पूरे प्रकरण की पृष्ठभूमि में सिद्धार्थसिंह राजपूत द्वारा रामजी वाटिका स्थित अपने मकान पर केनरा बैंक से लिया गया ऋण है। मामला जबलपुर स्थित ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) में विचाराधीन था, जहां कोर्ट के आदेशानुसार 26,43,389 रुपए की लेनदारी के विरुद्ध आंशिक राशि जमा करने की शर्त पर पूर्व के आदेश के निष्पादन को निरस्त किया गया था।
बैंक ने इस बीच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संपत्ति की सार्वजनिक ई-नीलामी संपन्न कर दी, जिसमें प्रांजल जायसवाल सफल बोलीदाता के रूप में सामने आईं। विवाद की स्थिति तब निर्मित हुई, जब सोमवार को रिकवरी हेड ललित हिंदू बलवंतराय, राजेश गुप्ता और बैंक के एडवोकेट सचिन बाघ तेजाजी नगर पुलिस बल के साथ घर का कब्जा सौंपने पहुंचे।
जैसे ही मकान की सील खोलकर भीतर प्रवेश किया, सिद्धार्थ सिंह, उनकी पत्नी रेणु सिंह और बच्चों ने घर की स्थिति देख नाराजगी जताई। परिवार का आरोप है कि बैंक की सुरक्षा में होने के बावजूद उनका कीमती सामान सुरक्षित नहीं रहा और जिस अस्त-व्यस्त हालत में मिला, उससे चोरी की शंका है।
पड़ोसी विजय सिंह ने भी बताया कि 23 दिसंबर को जब परिवार यहां मौजूद नहीं था, तब पांच-छह लोगों को मकान के भीतर देखा गया था। फिलहाल पीड़ित परिवार इस मामले में कानूनी कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़ा हुआ है।
बैंक ने रखा अपना पक्ष
केनरा बैंक के रिकवरी अधिकारी ललित हिंदू बलवंत राय ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे नियमानुसार की गई कार्रवाई बताया। बैंक प्रबंधन का कहना है मकान के आधिपत्य को लेकर की गई सभी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अधीन है।
बैंक ने स्पष्ट किया कि गैर-मौजूदगी में घर में प्रवेश करने से पूर्व थाने को सूचना दी गई थी और प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसे सार्वजनिक भी किया गया था। बैंक अधिकारियों के मुताबिक सामान पैकर्स एंड मूवर्स के माध्यम से सुरक्षित तरीके से संबंधित परिवार को सौंपना था, लेकिन परिवार द्वारा सामान लेने नहीं आने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!