खबर
Top News

भागीरथपुरा में दूषित पानी के बाद अब टैक्स का कहर: अपर आयुक्त राजस्व पहुंचे और मकानों के फोटो ग्रुप पर डाले, कर वसूली होगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 2:17 pm
शेयर करें:
भागीरथपुरा में दूषित पानी के बाद अब टैक्स का कहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित पानी पीने से हुई 20 मौतों की त्रासदी से जूझ रहे भागीरथपुरा में अब नगर निगम कर का कहर बरपाने जा रहा है। यहां कल अपर आयुक्त राजस्व शृंगार श्रीवास्तव सदलबल पहुंचे और कई मकानों के फोटो लेकर अपने ग्रुप पर डाले और एआरओ को निर्देशित किया कि इनकी कर की स्थिति का पता लगाएं।

एक और भागीरथपुरा भीषण त्रासदी से गुजर रहा है जहां दूषित पानी पीने से अब तक 20 लोगों की मौतें हो चुकी हैं और सैकड़ों अभी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कई ऐसे हैं जो गंभीर हैं। और तो और, यहां लगातार मरीजों को परेशानी हो रही है और वे अस्पताल पहुंच रहे हैं यानी पीड़ितों की संख्या रोजाना बढ़ रही है।

पूरी बस्ती इन दिनों भयंकर संकट में है और कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं जो किसी न किसी प्रकार प्रभावित न हो। किसी ने परिजन को खोया तो किसी के परिजन अब भी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ये मामला इंदौर से निकलकर प्रदेश और देश की सीमा पार करता हुआ अंतरराष्ट्रीय हो गया है और पूरी दुनिया के लोग भागीरथपुरा के लोगों को संवेदनाभरी निगाहों से देख रहे हैं। ऐसे में नगर निगम भी बाज नहीं आ रहा है।

नई पाइप लाइन की फाइल दबाते रहे
पहले तो यहां दूषित जल का वितरण किया जाता रहा। तमाम शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया और नई पाइपलाइन की फाइल दबाई जाती रही और अब जबकि मौतें हो गई हैं तो सारा का सारा अमला यहां झोंक दिया गया है, लेकिन इसी अमले में नगर का राजस्व विभाग ने भी निर्ममता का प्रमाण पेश किया है।

इतनी कठोरता ऐसे मामलों में कभी नहीं दिखी जैसी कि कल नगर निगम ने भागीरथपुरा मेंं दिखाई। हुआ ये कि नगर निगम के राजस्व अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव यहां सदलबल पहुंचे और जिन मकानों पर संपत्ति कर व अन्य कर बकाया है उनकी जांच की।

इस दौरान उन्होंने अपने ग्रुप पर उनके फोटो डाले और एआरओ तरुण जोशी को निर्देशित किया कि इन मकानों की करों की स्थिति का पता लगाएं। इसका मतलब ये है कि भागीरथपुरा के इन मकानों के रहवासियों ने कर नहीं दिया है उन पर वसूली की कार्रवाई की जाए।

ऐसे समय में जबकि पूरा भागीरथपुरा शोक में डूबा है, किसी के चेहरे पर चिंता के अलावा कोई और भाव नहीं है, कोई न ढंग से खा-पी रहा है और न चैन से सो पा रहा है, वहां करों की वसूली के लिए पहुंचना और प्रयास करना प्रशासनिक कठोरता और संवेदनहीनता का उदाहरण नहीं तो और क्या है?

दोपहर में डिलीट कर दिए
सुबह एआरओ के ग्रुप पर फोटो डालने के बाद जब इस पर चर्चा होने लगी तो श्रीवास्तव ने दोपहर में ही फोटो डिलीट कर दिए। इसके लिए कोई कारण नहीं बताया। वो कह रहे हैं कि ये रूटीन काम है तो फिर फोटो डिलीट करने की जरूरत क्या पड़ी? समझ से परे है। रूटीन का काम करने का मतलब भी तो यही है कि जिन मकानों के संपत्ति समेत अन्य कर बकाया हैं, उनकी नकेल कसो।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

मकानों के फोटो डालना तो हमारा रूटीन काम निगम के अन्य विभाग भी तो काम कर रहे हैं। सभी विभाग अपना-अपना काम कर रहे हैं। मैंने कल कैंप तो नहीं लगाया था। मकानों के फोटो डालना तो हमारा रूटीन का काम है। - शृंगार श्रीवास्तव, अपर आयुक्त राजस्व

ये काम तो चलता रहता है
ग्रुप पर फोटो डाले जाते हैं, ये रूटीन है। भागीरथपुरा के जो फोटो ग्रुप पर डले, वो तो इसलिए थे कि वहां बोरिंग है या नहीं। साफ पानी मिल रहा है या नहीं, ये देखना था। ये काम तो चलता रहता है। - तरुण जोशी, एआरओ जोन क्र. 4

संबंधित समाचार

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

26 minutes ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

35 minutes ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 3 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 18 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 18 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 18 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 18 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 18 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 18 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 18 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 19 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 19 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 19 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 19 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 19 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!