आखिरकार कालरा के कितने और शिकार: दोगुना किराए के लालच में अब 35वां प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दोगुना किराए का लालच देकर कारें हड़पने वाले शातिर आरोपी कालरा की ठगी का जाल लगातार फैलता जा रहा है। रविवार को अन्नपूर्णा पुलिस ने उसके खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
इसके साथ ही अब तक 35 कारों की हेराफेरी को लेकर 35वां प्रकरण दर्ज हो चुका है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इस ठगी के कितने और शिकार अब भी सामने आना बाकी हैं।
अन्नपूर्णा थाना प्रभारी टीआई अजय नायर के मुताबिक ताजा शिकायत विजय भारती गोस्वामी ने दर्ज कराई है, जो एक सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कालरा ने उनसे संपर्क कर अपनी जरूरत बताते हुए कार किराए पर मांगी थी।
बातचीत के दौरान उसने सामान्य से दोगुना किराया देने का प्रस्ताव रखा, जिससे भरोसा बन गया। शुरुआत में कुछ समय तक किराया भी दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी कार लेकर गायब हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यही कालरा का पुराना तरीका है।
वह पहले वाहन मालिकों से व्यक्तिगत संपर्क करता, खुद को रसूखदार या किसी कंपनी से जुड़ा व्यक्ति बताता और लंबी अवधि के लिए गाड़ी लेने की बात करता था। दोगुना किराया, समय पर भुगतान और सुरक्षित उपयोग जैसे वादों से वह लोगों को झांसे में लेता था। भरोसा जीतने के बाद आरोपी कार को अपने कब्जे में ले लेता और फिर उसे न तो लौटाता था और न ही संपर्क में रहता था।
और भी पीड़ित आ सकते हैं सामने
अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के वाहन मालिकों को अपना शिकार बनाया। कई पीड़ितों को लंबे समय तक यह भरोसा दिलाया कि कार किसी प्रोजेक्ट या ड्यूटी में लगी है। जब महीनों तक गाड़ी वापस नहीं आई और आरोपी से संपर्क टूट गया तब पीड़ितों ने पुलिस थानों के चक्कर लगाने शुरू किए। इसे लेकर पुलिस का मानना है कि अभी और पीड़ित सामने आ सकते हैं।
ठगी का मास्टर माइंड है कालरा
पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी सामने आया है कि कालरा के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुराने मामलों का पैटर्न वर्तमान प्रकरणों से मेल खा रहा है, जिससे यह साफ होता है कि यह कोई एक-दो घटनाएं नहीं, बल्कि सुनियोजित और संगठित ठगी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हड़पी गई कारों को कहां-कहां बेचा गया या किन लोगों के पास उपयोग में हैं।
सहयोगियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही
टीआई अजय नायर के अनुसार आरोपी के संभावित सहयोगियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। अलग-अलग इलाकों में छानबीन कर कारों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने दोगुने किराए के लालच में अपनी कार दी हो और वह वापस नहीं मिली हो, तो तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
लगातार बढ़ते मामलों के बाद यह साफ हो गया है कि कालरा की ठगी का दायरा बड़ा है और पुलिस अब इस पूरे खेल को जड़ से तोड़ने की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!