16 मौतों के बाद लोगों में दहशत: घरों में लगवा रहे आरओ; अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते रहवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के बाद अब हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। लोग अपनी जान को जोखिम में नहीं डालना चाहते, इसलिए रोजाना 20 से 25 घरों में नई RO मशीनें लगवाई जा रही हैं।
जिन घरों में RO नहीं है, वे बाजार से पानी के कैन मंगवाकर पीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब नल का पानी सीधे पीने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा।
टैंकर का पानी भी उबालकर पी रहे लोग
नगर निगम की ओर से इलाके में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन लोग इसे भी कम से कम 15 मिनट तक उबालने और छानने के बाद ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
नगर निगम के वाहन लगातार इलाके में घूमकर माइक के जरिए लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दे रहे हैं, ताकि कोई और अनहोनी न हो।
अग्रवाल समाज ने संभाली जिम्मेदारी
नगर निगम की सीमित व्यवस्था के बीच अग्रवाल समाज आगे आया और पीड़ित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई। शनिवार को समाज की ओर से 20-20 लीटर के 500 पानी के जार जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए।
इसके साथ ही दो टैंकरों से शुद्ध पेयजल भी लोगों तक पहुंचाया गया। अग्रवाल महासभा के प्रमुख संयोजक राजेश बंसल ने बताया कि समाज ने निर्णय लिया है कि आगे भी हर दिन 20 हजार लीटर RO का शुद्ध पानी क्षेत्र में वितरित किया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।
पुरानी पाइपलाइन बनी बड़ी समस्या
भागीरथपुरा के अधिकांश हिस्सों में अब भी पुरानी जल आपूर्ति लाइन से पानी सप्लाई हो रहा है। नगर निगम के अनुसार, इलाके में दो चरणों में नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, जिसका करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीमेंट की सड़कें खोदकर नई लाइन डालने के दौरान पुरानी पाइपलाइन टूट रही है, जिससे गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है और हालात और बिगड़ रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!