शिमला या कश्मीर जाने की दी थी सलाह: लेकिन वो ले गई गुवाहाटी; जेल में बंद सोनम और राज सहित 3 अन्य आरोपी भी वीसी में कोर्ट से जुड़े
Khulasa First
संवाददाता

राजा के बड़े भाई विपिन ने शिलांग कोर्ट को दिए बयान में किया खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा के बड़े भाई विपिन ने बुधवार को शिलांग कोर्ट में अहम बयान दर्ज कराते हुए बड़ा खुलासा किया। सोनम ने हनीमून पर जाने से पहले ही राजा की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी और उसी के मुताबिक उसने यात्रा का पूरा रूट तय किया था। वीडियो कॉन्फ्रेंस से जेल में बंद सोनम, राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपी भी कोर्ट से जुड़े।
विपिन ने बताया परिवार ने हनीमून के लिए शिमला या कश्मीर जाने की सलाह दी थी, लेकिन सोनम ने साफ इंकार करते हुए राजा को बहलाया कि उसे कामाख्या देवी के मंदिर में मन्नत उतारनी है, इसलिए गुवाहाटी जाना जरूरी है। इस पर राजा ने हामी भर दी। यात्रा के सिर्फ जाने वाले टिकट सोनम ने खुद बुक करवाए, जिससे शक और गहराया।
बयानों से साफ होता है कि सोनम ने हनीमून को ही हत्या का मौका चुना था। पेशी खत्म होने पर जज ने सोनम और राज से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे और अगली तारीख गुरुवार की तय की। गौरतलब है 30 वर्षीय राजा की हत्या हनीमून ट्रिप के दौरान सोनम ने अपने साथियों विशाल, आकाश और आनंद के साथ मिलकर कराई थी।
विपिन के बयान के बाद चार्जशीट की कॉपी मिलने की उम्मीद
विपिन इंदौर से फ्लाइट में शिलांग पहुंचे थे। वे इस केस के मुख्य गवाह हैं। उन्होंने बताया बयान का अगला चरण गुरुवार को होगा और संभव है कि अभियोजन पक्ष उन्हें चार्जशीट की कॉपी भी सौंप दे।
विपिन के मुताबिक मुझे पूरी उम्मीद है कि पांचों आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी। लगातार सफर और परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन भाई को इंसाफ मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
ढाई घंटे चली पूछताछ, कई सवाल बाकी: बुधवार को करीब ढाई घंटे कोर्ट में पूछताछ चली, लेकिन बयान पूरे नहीं हो सके। गुरुवार को 12.30 बजे फिर कोर्ट में पेश होना है। उन्होंने बताया इस बार भी कोर्ट ने सामान्य सवालों पर ही बयान लिए।
बाकी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ बाकी है। यह दूसरी बार है जब विपिन शिलांग कोर्ट में बयान देने पहुंचे हैं। इससे पहले 10-11 नवंबर को भी उनके बयान दर्ज किए गए थे, लेकिन अधूरे रहने पर उन्हें दोबारा बुलाया गया।
न्याय की उम्मीद अभी बाकी: दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड में इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने राज कुशवाह और अन्य साथियों के साथ मिलकर करवाई थी।
शिलांग पुलिस ने सोनम सहित पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सबूत छिपाने में शामिल बताए गए जेम्स और तीन अन्य भी गिरफ्तार हुए थे, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई।
संबंधित समाचार

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!