खबर
टॉप न्यूज

यूनिपोल लगाने के मामले में जांच के फेर में उलझी विज्ञापन कंपनी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 नवंबर 2025, 6:21 pm
शेयर करें:
यूनिपोल लगाने के मामले में जांच के फेर में उलझी विज्ञापन कंपनी

निगम अफसर, नेता और दीपक एडवरटाइजिंग विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ताओं की मिलीभगत से नहीं होती कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सूत्रो की माने तो नगर निगम में अफसरो की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जिस जगह है उसने अपनी कमाई के रास्ते वहीं तैयार कर लिए हैं। इसके चलते ही मार्केट विभाग को टुकड़ों में बांटकर हार्डिग माफिया अपनी मनमानी कर रहा है। विज्ञापन के नाम पर निगम अफसरों और नेताओं से मिलीभगत कर दीपक एडवरटाईजिंग कंपनी के द्वारा शहर में मनमाने तरीके से यूनिपोल लगाकर विज्ञापन कर कमाई की जा रही है। जबकि विज्ञापन कंपनी के द्वारा बनाए गए यूनिपोल, विज्ञापन बोर्ड, कैमरे आदि सबकुछ नियम के विपरीत है।

इस मामले का खुलासा होने के बाद निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने जांच कराई और शहर में बिना अनुमति के लगाए गए कतिपय विज्ञापन बोर्ड हटवाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि डिवाइडर, चौराहों और ब्रिज से सटकार बनाए गए यूनिपोल का मामला दबा दिया।

इसी तरह वर्षो से विज्ञापन कंपनी का कर्ताधर्ता मिलीभगत कर अपना कारोबार फैलाता जा रहा है। सूत्रों की माने तो दीपक एडवरटाईजिंग कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने पहले ग्वालियर में विज्ञापन का ठेका लिया था इसके बाद पूरे ग्वालियर शहर में मनमाने तरीके से यूनिपोल लगवाकर अपनी कमाई शुरू कर दी। उसी तर्ज पर विज्ञापन कंपनी ने इंदौर शहर में भी अपने पैर पसार लिए है। इसमें निगम अफसर पूरी तरह विज्ञापन कंपनी पर मेहरबान बने हुए है।

नगर निगम से विज्ञापन के लिए यूनिपोल बनाने और विज्ञापन लगाने का ठेका ग्वालियर की दीपक एडवरटाइजिंग कंपनी ने वर्ष 2019 में लिया। टेंडर के मुताबिक शहर के बायपास सहित कुछ क्षेत्रो का ठेका इस कंपनी को मिला, लेकिन निगम अफसर, नेता और कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने आपस में मिलीभगत का खेल रचा कि विज्ञापन कंपनी ने पूरे शहर में डिवाइडर, चौराहों व ब्रिज के साइड में यूनिपोल खड़े कर दिए। नियम विरुद्ध बनाए गए यूनिपोल की शिकायत के बाद भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं।

ईओडबल्यू की जांच
बताया जाता है कि होर्डिंग माफिया दीपक जेठवानी के खिलाफ ईओडबल्यू ने ग्वालियर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, इस मामले में ग्वालियर के निगम अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी शशिकांत शुक्ला, सहायक लिपिक मदन पालिया, आउटसोर्स कर्मचारी धर्मेंद्र शर्मा, अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त देवेन्द्र पालिया, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा और उपायुक्त विज्ञापन सुनील सिंह चौहान के नाम शामिल है।

इस तरह निगम अफसरों की मिलीभगत का खुलासा ईओडबल्यू की जांच में हो सकता है। दीपक एडवरटाइजिंग के कर्ताधर्ताओं ने ग्वालियर निगम को करीब 54 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। मामले में जांच हो रही है। इसी तरह इंदौर में भी होर्डिंग माफिया दीपक एडवरटाईजिंग के अवैध होर्डिंग मामलों की जांच निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने शुरु कराई है। जब कि निगमायुक्त के मातहत अफसर इस जांच को दबाने में जुट गए है।

नामचीन विज्ञापन
शहर में यूनिपोल लगाकर विज्ञापन करने के मामले में दीपक एडवरटाइजिंग विज्ञापन कंपनी जांच के दायरे में आ गई है। कंपनी के कर्ताधर्ता शहरभर में नियम विरुद्ध बनाए गए यूनिपोल बनाकर व होर्डिंग पर नामी प्रोडक्ट्स के विज्ञापन लगाकर करोड़ों रुपए कमाई की जा रही है। गौरतलब है कि दीपक एडवरटाइजिंग के कर्ताधर्ता दीपक जेठवानी ने पीआरजे आउटडोर के नाम पर ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल के साथ ही इंदौर शहर में निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर निगम को पलीता लगा रहा है।

एक यूनिपोल 4 लाख रुपए
शहर में यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने की कीमत को लेकर बताया जाता है कि एक यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने के लिए करीब चार लाख रुपए मिलते हैं। शहर में दीपक एडवरटाइजिंग कंपनी ने मनमाने तरीके से यूनिपोल लगाकर हर माह करोड़ों रुपए की अतिरिक्त कमाई शुरू कर दी है।

इसकी जानकारी निगम अफसरो को भी है। लेकिन कभी भी निगम अफसर डिवाइडर, चौराहो आदि स्थानों पर बनाए गए यूनिपोल हटाने की कार्रवाई नहीं करते हंै। अब तक एक ही यूनिपोल हटाने की कार्रवाई हुई वह भी एमआईसी सदस्य नंद किशोर पहाड़िया ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए कराई थी।

लेकिन बाद में उनको पता चला कि यूनिपोल बनाने की अनुमति निगम अफसर ही दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि होर्डिंग माफिया दीपक एडवरटाइजिंग ने सात साल के लिए टेंडर लिया है। इसके चलते विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ता ने शहर में पैर पसारते हुए मनमाने तरीके से यूनिपोल लगाकर विज्ञापन से कमाई कर रहा है। इससे विज्ञापन कंपनी को हर महीने अवैध होडिंग से करीब दो करोड़ की अतिरिक्त कमाई होती है।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 7 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 7 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 7 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 8 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 8 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 8 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 8 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 8 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 8 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 8 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 8 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 8 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 8 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 9 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 9 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 9 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 9 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!