कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया क्षेत्र का निरीक्षण: भागीरथपुरा जल संकट पर प्रशासन अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रभावितों के उपचार से लेकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति तक, तीन स्तरों पर निगरानी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से उपजे हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार सुबह कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अमले के साथ मौके पर पहुंचे और रिंग सर्वे में जुटी टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने रहवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान को लेकर भरोसा दिलाया।
सुबह से फील्ड में उतरा प्रशासनिक अमला- कलेक्टर वर्मा एवं निगम आयुक्त सिंघल रविवार सुबह से ही स्वास्थ्य, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अमले के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र में मौजूद रहे। क्षेत्र में हालात पर नियंत्रण के लिए लगातार सर्वे, निरीक्षण और सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
प्रभावितों के उपचार पर तीन स्तरों पर निगरानी
कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित नागरिकों के उपचार को लेकर प्रशासन तीन स्तरों पर लगातार कार्य कर रहा है। पहला-क्षेत्र में जिन व्यक्तियों में किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, फिर भी प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।
दूसरा-जो मरीज पहले से अस्पतालों में भर्ती हैं, उनके उपचार की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। तीसरा-जो मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं, उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी नियमित रूप से ली जा रही है।
नागरिकों से संवाद कर भरोसा दिलाने का प्रयास
कलेक्टर वर्मा ने भागीरथपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
रिंग सर्वे, लीकेज सुधार और शुद्ध जल आपूर्ति पर फोकस
नगर निगम का अमला लगातार क्षेत्र में रिंग सर्वे कर रहा है। जल लाइन में संभावित लीकेज की पहचान कर उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। अब तक कई लीकेज ठीक किए जा चुके हैं। साथ ही क्षेत्र में क्लोरीनेशन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है।
पेयजल और अन्य उपयोग के लिए अलग व्यवस्था
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पेयजल के लिए केवल क्लोरिनेटेड पानी ही उपयोग में लिया जाए। वहीं, जिन बोरवेल के सैंपल जांच में उपयोग योग्य पाए गए हैं, उनका प्रयोग अन्य घरेलू कार्यों के लिए किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!